'लाइनें याद रखने में हो रही मुश्किल' 82 के अमिताभ बच्चन को हो गई भूलने की बीमारी? बताया क्या हो रही दिक्कतें

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब भी फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं। 82 साल में भी वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में अपने काम और फिल्म इंडस्ट्री के हालात पर अपनी राय रखी। एक्टर ने बताया कि बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई दिक्कतें हो रही हैं। जिसकी वजह से आए दिन उन्हें अपने काम को लेकर चिंता होने लगी है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि कई बार स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वह लाइन भूल जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें रिपीट करनी पड़ती है। बिग बी ने लिखा, "काम के लिए कई मीटिंग्स होती हैं, जिससे यह एक परीक्षा और चुनौती बन जाती है। क्या लेना है, क्या ठुकराना है, क्या विनम्रता से मना करना है... लेकिन आखिर में बातचीत फिल्म इंडस्ट्री और उसके हालात पर आकर रुकती है। लेकिन सच कहूं तो मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता।"

Amitabh Bachchan

ये भी पढ़ें: शादी में परिवार संग पहुंचे Amitabh Bachchan, जया-अभिषेक भी दिखे साथ, लेकिन फिर गायब थीं ऐश्वर्या राय

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि उन्हें किस बात की चिंता सता रही है। एक्टर ने लिखा, "मुझे सिर्फ इस बात की चिंता रहती है कि जो काम मुझे मिल रहा है, क्या मैं उसे ठीक से कर पाऊंगा? इसके बाद जो होता है - फिल्म का प्रोडक्शन, लागत, मार्केटिंग, प्रदर्शन - ये सब मेरे लिए एक अनजानी और समझ से बाहर की दुनिया है। फिल्म चुनने का फैसला हमेशा मेकर्स, राइटर्स और बाकी टीम का होता है। मैं तो बस एक कठपुतली हूं, जिसे निर्देशक के कहे अनुसार अभिनय करना होता है।"

अमिताभ ने यह भी बताया कि उन्हें सेट पर कौन सी चीजें प्रेरित करती हैं और उम्र बढ़ने के कारण उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी, जो भी क्रिएटिव आईडिया आता है, वह सेट पर ही अचानक आता है। न कोई रिसर्च, न कोई तैयारी, न कोई चर्चा। बस सेट पर जाओ और बहाव के साथ चलो। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ केवल डायलॉग याद रखना ही मुश्किल नहीं होता, बल्कि कई अन्य शारीरिक चुनौतियां भी सामने आती हैं। फिर जब घर लौटता हूं, तो एहसास होता है कि कई गलतियां हो गईं। उन्हें सुधारने के लिए रात में डायरेक्टर को कॉल कर दूसरा मौका मांगना पड़ता है।"

अमिताभ बच्चन करीब छह दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स करते जा रहे हैं। फिलहाल वह 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 16 होस्ट कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'वेट्टैयन' थी, जिसमें वह रजनीकांत, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती के साथ लीड रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की जाति क्या है? बिग बी ने 'जातिवाद' को लेकर सरेआम दिया चौंकाने वाला बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+