Amitabh Bachchan की जाति क्या है? बिग बी ने 'जातिवाद' को लेकर सरेआम दिया चौंकाने वाला बयान
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार किसी न किसी कारण के चलते अक्सर खबरों में छाया रहता है। लोग बच्चन परिवार के सदस्यों को लेकर बातें करना पसंद करते हैं।
अमिताभ बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोइंग
वहीं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम आज एक बड़ा ब्रांड और पहचान बन चुका है। दुनियाभर में अमिताभ बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लोग उनकी दमदार एक्टिंग और पर्सनैलिटी के दीवाने हैं। कई लोग तो उनकी जानदार आवाज पर भी मर मिटते हैं।

केबीसी 16 में अमिताभ बच्चन ने कही ऐसी बात
वहीं हाल ही में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। 82 साल के बिग बी ने टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
हॉटसीट पर बैठीं कंटेस्टेंट ने जातिवाद को लेकर दिया बड़ा बयान
-'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठीं कंटेस्टेंट कोलकाता की उपासना कापस से खुलकर बात कर रहे थे।
उपासना दिल्ली के मिरांडा हाउस से सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं।
-गेम खेलने के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया था कि वह पढ़ाई के अलावा थिएटर ग्रुप से भी जुड़ी हुई हैं और म्यूजिक भी सीख रही हैं।
-इसी दौरान उपासना ने ये भी शेयर किया है कि वह ऐसी फिल्मों पर काम करना चाहती हैं जो कास्ट सिस्टम और ऐसे स्टीरियोटाइप को तोड़ती हों, जिनमें किसी व्यक्ति को उसकी जाति, वर्ग, लिंग, धर्म या किसी अन्य सामाजिक पहचान के आधार पर उसका बहिष्कार किया जाता है।
'जातिवाद एक पुरानी समस्या है'
कंटेस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा- जातिवाद एक पुरानी समस्या है और य देखकर बहुत दुख होता है कि ये सब अभी भी देश में कैसे मौजूद है। खास तौर पर जब जनगणना टीम आती है तो सारी जानकारी के अलावा आपकी जाति के बारे में भी पूछती है जो कि काफी दुखद है।
'जनगणना वालों ने मेरी जाति पूछी'
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा- हमसे जब जनगणना वालों ने जाति के बारे में पूछा तो हमने उनसे कहा कि हमारे पिता ने हमें कभी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि कुछ तो लिखना पड़ेगा। तो मैंने कहा कि इंडियन लिख दो। हमें इस जाति व्यवस्था को तोड़ना होगा।
अमिताभ बच्चन ने सुनाया पिता का किस्सा
-अमिताभ बच्चन ने इसके बाद अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़ा एक किस्सा लगों को सुनाया। उन्होंने कहा- फिल्में एक बेहतरीन जरिया हैं, जहां आपको ऐसा काव्यात्मक न्याय मिलता है। फिल्मों में 3 घंटे में आपको पोएटिक जस्टिस मिल जाएगा और ये पिताजी ने हमें सिखाया था।
-अमिताभ बचेचन ने कहा- बुढ़ापे में, जब हमारे पिता बीमार थे, वह हमसे कहते थे कि हमें एक फिल्म दिखाओ। वह हर दिन एक फिल्म देखते थे। कभी-कभी वह एक ही फिल्म को बार-बार देखते थे।
-बिग बी ने आगे कहा- हमने उनसे पूछा कि उन्हें इससे क्या मिलेगा। उन्होंने हमसे कहा कि आपको ये काव्यात्मक न्याय कहीं और नहीं, केवल फिल्मों में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications