जया बच्चन या रेखा नहीं, बल्कि ये हसीना थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Amitabh Bachchan First Love: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही। लोगों को लगता है कि जया बच्चन उनका पहला प्यार है जिनसे एक्टर ने शादी भी की। लेकिन, हाल ही में हनीफ झावेरी ने खुलासा किया कि उनका पहला प्यारा जया बच्चन नहीं बल्कि कोई और थी।

मेरी सहेली के पॉडकास्ट में हनीफ झावेरी ने अमिताभ बच्चन की लव लाइफ से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि एक्टर को पहला प्यार कोलकाता में मिला था। जहां वह एक्टिंग में कदम नौकरी कर रहे थे। उस समय अमिताभ बच्चन को कंपनी में एक महीने के 250-300 रुपए सैलेरी मिलती थी। उनके साथ ऑफिस में माया नाम की एक लड़की काम करती थी।

Amitabh Bachchan First Love

हनीफ झावेरी ने बताया कि अमिताभ बच्चन उस लड़की को काफी पसंद करते थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बिग बी उसे मन ही मन प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन इसके बाद अमिताभ बच्चन ने नौकरी छोड़कर एक्टर बनने का मन बनाया।

ये भी पढ़ें: 'पैरेंट्स बच्चों के दोस्त नहीं बन सकते' Abhishek Bachchan ने पेरेंटिंग पर की बात, लोगों को दी सलाह

उस समय अमिताभ बच्चन के परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में नहीं पता था। शुरुआत में वह जुहू 7वीं रोड पर एक बंगले में रहे, जिसका किराया 15 लाख रुपये था। जो कि उनकी माँ तेजी बच्चन के करीबी दोस्त का था। माया अक्सर एक्टर से मिलने के लिए वहीं आती थीं। लेकिन अमिताभ बच्चन को डर था कि कहीं इस रिश्ते के बारे में उनकी मां को ना पता चल जाए।

अनवर, जो जानता था कि माया अभिनेता जलाल आगा से भी मिल चुकी है, ने अमिताभ को महमूद के घर में शिफ्ट होने में मदद की, जहां वह सात हिंदुस्तानी की शूटिंग के लिए रह रहे थे। हालांकि इन सबके बावजूद माया और अमिताभ बच्चन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

इसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए और उन्होंने फिल्म एक नजर में जया बच्चन के साथ काम किया। हनीफ झावेरी ने बताया कि उस समय जया को अमिताभ बच्चन पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। वह फिल्म 'जंजीर' में अमिताभ के साथ ही काम करना चाहती थीं और इस तरह से दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी, फिर कपल ने शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ही हैं बॉलीवुड के रीयल 'शहंशाह', अब इस मामले में शाहरुख-सलमान को पछाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+