जया बच्चन से शादी करने से पहले अमिताभ बच्चन ने अजीब शर्त, कहा- 'मुझे ऐसी पत्नी नहीं चाहिए जो...'
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया से शादी करने के लिए अमिताभ ने शर्त रखी थी।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1973 में गुपचुप शादी कर ली थी। लेकिन ये इतना आसान नहीं था। जया से शादी करने से पहले अमिताभ बच्चन ने शर्त रखी थी कि वह कुछ ही घंटे काम करेंगी।

जया बच्चन ने खुद पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या के दौरान इस बात का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'शादी करने से पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं निश्चित रूप से ऐसी पत्नी नहीं चाहता जो 9 से 5 की शिफ्ट में काम करने वाली हो, प्लीज काम करें, लेकिन हर दिन नहीं। आप अपने प्रोजेक्ट्स चुनें और सही लोगों के साथ काम करें।'
जया बच्चन ने भी बताया था कि एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में उन्हें बाहर जाना था। लेकिन अमिताभ के माता-पिता ने शर्त रखी कि अगर दोनों शादी कर लेते हैं तभी वह उन्हें जाने की इजाजत देंगे। इसके बाद दोनों मान गए और कपल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि जया बच्चन के पिता इस शादी से खुश नहीं थे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस कभी शादी करें।
बता दें कि, अमिताभ बच्चन से शादी करने के बाद जया बच्चन ने घर संभालने की जिम्मेदारी ली। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की देखभाल की। इस वजह से एक्ट्रेस ने बहुत कम फिल्में साइन की थी। जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications