ऐश्वर्या-अभिषेक से तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने किसे कह दिया 'भगवान'? पोती आराध्या को लेकर बोली ये बात
हार्दिक पांड्या के तलाक के बाद सबसे ज्यादा बातें अगर किसी की हो रही हैं तो वो हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन। फैंस का मानना है कि अगला नंबर इसी कपल का है। अभिषेक बच्चन ने बीते दिनों तलाक का एक पोस्ट लाइक किया तो फैंस का शक पूरे-पूरे यकीन में बदल गया। अब इन्हीं खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पोती आराध्या और बेटे अभिषेक को लेकर भी काफी कुछ कहा है।
बीते दिनों अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार ने अश्वत्थामा का दमदार किरदार निभाकर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन सीन से फैंस को हैरान करके रख दिया। एक बार फिर अमिताभ की एक्टिंग के फैंस कायल हो गए। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिल्म से ही जुड़े एक किरदार को लेकर बात की है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने फिल्म में लीड रोल निभाने वाले प्रभास की जमकर तारीफ की है। अमिताभ बच्चन प्रभास की पर्सनैलिटी और उनके व्यक्तित्व से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें फैंस का भगवान तक बता डाला। खुद बिग बी भी मानते हैं कि साउथ सुपरस्टार की पॉपुलैरिटी कुछ कम नहीं है।
बिग बी ने कहा कि प्रभास को इस फिल्म में कास्ट करना मेकर्स का सबसे अच्छा फैसला है। वैजयंती मूवीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें अमिताभ ने प्रभास की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने कहा कि जिन भी लोगों को फिल्म के फर्स्ट पार्ट से शिकायत थी, वो शायद सही से समझ नहीं सके।
एक्टर ने आगे कहा कि प्रभास तेलुगू हैं और आप लोगों को ये बात समझनी होगी कि वे बेहद बड़े हैं। कई लोगों को फिल्म का पहला भाग समझ नहीं आया और उन्होंने सोचा कि चलो आगे बढ़ते हैं। मगर समझने वाली बात ये है कि उसमें हीरो का एक परिचय दिया हुआ है। सिर्फ फिल्म के लिए हीरो नहीं बल्कि एक तेलुगू भाषी लोगों के लिए भी हीरो।
एक्टर ने आगे कहा कि वे अपने बेटे अभिषेक और अपनी पोती आराध्या से इस बात पर चर्चा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। वे दोनों से इसपर बात भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications