सलमान खान न होते तो अमिताभ बच्चन की 'बागबान' थिएटर में नही लग पाती, 22 साल बाद रेणु चोपड़ा ने किया खुलासा
Salman Khan: सलमान खान ने साल 2003 में आई फिल्म बागबान में काम किया था। इसे बी आर चोपड़ा के बेटे और फिल्ममेकर रवि चोपड़ा ने बनाया था। इसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी,समीर सोनी, महिमा चौधरी जैसे एक्टर्स थे। बात करें फिल्म की कहानी की तो राज मल्होत्रा और उसकी पत्नी, पूजा अपने चार बेटों को बेहतर ज़िंदगी देने के लिए अपनी सारी खुशियों को कुर्बान करते हैं। लेकिन राज के रिटायर होने के बाद, उसके स्वार्थी बेटे उन दोनों को बहुत दुख देते हैं।
इस फिल्म में सलमान खान ने राज यानी अमिताभ बच्चन के गोद लिए हुए बेटे आलोक का किरदार निभाया था। लेकिन उनकी कास्टिंग कैसे हुई और वो कैसे इस फिल्म के लिए माने इसके बारे में 22 साल बाद खुलासा हुआ है। ये सब उनकी पत्नी रेणु चोपडा ने बताया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

पिंकविला से बात करते हुए रेणु ने बताया, बागबान बन कर पूरी फिल्म तैयार हो गई। इसको लेने के लिए कोई डिस्ट्रीब्यूटर लेने को तैयार नहीं था। सब कह रहे थे कि बहुत ओल्ड फैशन फिल्म है। इसके बाद एक सज्जन ने रवि को कहा कि गेस्ट अपीयरेंस में आप सलमान को ले लीजिए। रवि सलमान को जानते थे, लेकिन जैसे अब हम लोग जानते हैं। पहले वैसे नहीं जानते थे। वो रवि जी को फिल्ममेकर के रूप में जानते थे और सलमान को बड़े स्टार के तौर पर जानते थे। रवि जी उनसे मिलने घर गए। दो कमरे का घर है उस बेचारे का। एक नीचे ड्राइंग रूम और एक बेड रूम। मैं जितने लोगों को भी जानती हूं, उनमें सलमान सबसे ज्यादा साधारण हैं। जिम भी उनका घर में ही है, रवि जी उनका इंतजार कर रहे थे। इतने में एक भाई निकला कमीज नहीं पहनी, दूसरा भाई भी मसल थे उसके। तब रवि जी कहते हैं कि मैं कुछ ज्यादा कपड़े पहन कर आ गया।
रेणु ने आगे बताया, सलमान भी शॉर्ट्स में बाहर आए। वो बैठ और अपना रोल सुना। उन्होंने तुरंत कहा कि मुझे ये लड़का (किरदार) को बहुत पसंद है। क्योंकि मैं भी अपने माता-पिता के लिए यही करता हूं। मैं उनको पूजता हूं। मैं ये रोल कर रहा हूं। उन्होंने रवि जी से कुछ नहीं पूछा कि आप क्या देंगे। उन्होंने मुझे रोल पसंद है मैं करूंगा। मुझे कहां आना है आप बताइए। तब पूरा शेड्यूल लंदन में रखा गया। लेकिन उनकी एक शर्त कि सेट पर 11 बजे बुलाया जाए, फिर जब आप कहेंगे तब मैं जाऊंगा। शाम में वो रोज बार में बुलाता और कहता आइए ड्रिंक करेंगे। लेकिन हम लोग ड्रिंक नहीं करते। साथ में डिनर करते तो सलमान के साथ जब आप होते हैं तो ऑर्डर करने की जरूरत नहीं पड़ती। वो खुद सब मंगवा लेते हैं। जब शेड्यूल रैप हुआ बिलिंग की बारी आई तो हमने अपना आदमी भेजा। जब वहां वो गया तो पता चला सलमान ने सारा बार का बिल खुद अपने आदमी को भेजकर चुका दिया। उसका कहना था कि ड्रिंक मैंने की है तो बिल भी मैं दूंगा। रवि जी उसका क्या पैसा क्यों दें।
बता दें, बागवान 2003 में 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 43 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था।












Click it and Unblock the Notifications