'जाना ही पड़ा' अमिताभ बच्चन देर रात फिर किया परेशान कर देने वाला पोस्ट, सोशल मीडिया पर मची हलचल
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वो रोजाना ब्लॉग या फिर एक्स पर अपने दिल की बातें फैंस के साथ साझा करते हैं। लेकिन बीती रात उन्होंने अपने एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
दरअसल, 7 फरवरी की रात अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट से फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। एक्टर ने एक्स पर लिखा, 'जाने का समय आ गया है।' अमिताभ के ये लिखने के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता होने लगी तो कुछ फैंस को लगा कि 82 साल की उम्र में एक्टर इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं।

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने 8 फरवरी की रात 2:15 बजे भी एक और ट्वीट किया, ये देख फैंस हैरान रह गए। एक्टर ने लिखा, 'टी 5282 - जाने का मन कर रहा था .. लेकिन जाना ही पड़ा!' अब फैंस उनका ये पोस्ट कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर देर रात ऐसा क्या हुआ। कुछ ने ये भी पूछा कि सबकुछ ठीक है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की ये फिल्म लोगों को नहीं आई थी रास, एक फैन ने गुस्से में मचा दिया था कोहराम
हालांकि कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की चुटकी भी ली। एक ने लिखा, 'बस कर दो सर। कल से आप मुझे डरा रहे हो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जया जी से झगड़ा हो गया क्या?' एक यूजर ने लिखा, 'क्या सर आप रुलाओगे क्या हमें इस तरह का ट्वीट करके।' एक ने लिखा, 'सर सो जाइए बहुत देर हो गई है। इस तरह का पोस्ट ना करें।'
T 5282 - .. was when-ting to go .. but going got went !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 8, 2025
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले वह आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म 'वेटियन' में लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर के पास अब कई अन्य प्रोजेक्ट्स हैं। जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के पहले पार्ट में भी अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: शादी में परिवार संग पहुंचे Amitabh Bachchan, जया-अभिषेक भी दिखे साथ, लेकिन फिर गायब थीं ऐश्वर्या राय












Click it and Unblock the Notifications