कबड्डी मैच के दौरान एकसाथ दिखा बच्चन परिवार, क्या आराध्या का देखा नया हेयरस्टाइल? वायरल हुआ वीडियो
Abhishek And Aishwarya Viral Video: बीते कुछ दिनों से बच्चन परिवार में लगातार खटपट की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में ऐसी अफवाह उड़ी थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और वह फिलहाल कहीं और रह रही हैं। हालांकि बच्चन परिवार ने एकसाथ आकर हर बार इन खबरों का खंडन किया। अब हाल ही में तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ कबड्डी मैच का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं।
अमिताभ बच्चन ने अपने बहू-बेटे और पोती के साथ इस मैच का मजा उठाया। दरअसल, जयपुर पिंक पैंथर्स का मुकाबला यू मुंबा से था। ऐसे में बच्चन परिवार ने जयपुर पिंक पैंथर्स की जर्सी पहने टीम को सपोर्ट किया। इस मैच की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों पर ब्रेक लग गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मैच के दौरान एकसाथ कितने खुश हैं। अब ऐसे में दोनों को यूं साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे। कहीं लोगों ने कहा, दोनों का कभी तलाक नहीं हो सकता। वहीं कुछ यूजर्स ने बेस्ट जोड़ी बताया।
इन सबके बीच ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या ने भी फैंस का ध्यान खींचा। फैंस ने उनकी नई हेयरस्टाइल नोटिस की। वह पहले हमेशा एक ही हेयरस्टाइल के साथ नजर आती थीं हालांकि इस बार उनका लुक काफी बदला हुआ था। बता दें कि, जयपुर पिंक पैंथर्स जो कि बच्चन परिवार की टीम थी। इस टीम ने 41 प्वॉइंट्स से जीत दर्ज कर ली।
बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें जोरों पर थीं। ऐसी अफवाह थी कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। वहीं उनके किसी करीबी ने दावा किया था कि कपल केवल अपने परिवार के लिए साथ रह रहा है। हालांकि इन अफवाहों पर दोनों ने कभी रिएक्ट नहीं किया। उन्हें बेटी के स्कूल फंक्शन में साथ देखा गया था। ऐसे में दोनों के बीच आखिर क्या चल रहा है इसको लेकर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications