रवीना का खुलासा- आमिर खान ने उन पर गिराया था चाय का कप, उन्होंने भी लिया था बदला
मुंबई, 8 फरवरी: रवीना टंडन और आमिर खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में काम किया था। फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर भी थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन चारों कलाकारों के बीच अनबन की खबरें तो कई बार आई हैं लेकिन सेट पर काफी मस्ती भी होती थी। रवीना ने खुद इस बारे में बताया है। रवीना ने खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर ने उनके साथ प्रैंक किया था, जिसका उन्होंने बदला भी लिया था।

रवीना ने किया आमिर के मजाक का खुलासा
रवीना टंडन इन दिनों टीवी शो 'सा रे गा मा पा' पर दिख रही हैं। इसी शो के दौरान रवीना टंडन ने 'अंदाज अपना-अपना' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया है। रवीना ने बताया, मैं और आमिर तांगे पर शूट कर रहे थे। मैं तांगे पर बैठकर ही मेकअप करवा रही थी कि आमिर ने मुझसे चाय के लिए पूछा। तभी आमिर ने चाय का कप मेरी ओर बढ़ाया और अचानक उनका बैलेंस खराब हुआ कप मेरे ऊपर गिर गया। मैं बुरी तरह डर गई लेकिन कुछ ही सेकेंड में मैंने पाया कि ये सिर्फ एक मजाक था, कप में चाय नहीं थी, ये खाली था।

रवीना ने भी लिया आमिर से बदला
रवीना टंडन ने कहा कि आमिर के इस प्रैंक से सबने मेरा खूब मजाक बनाया तो मैंने भी सोच लिया कि इसका बदला लेना है। मौसम खराब होने से शूटिंग बंद हुई तो मैंने कोरियोग्राफर से गुजारिश करते हुए कह कि आमिर से तांगे में कुछ स्टैप कराइए। ऐसे में डांस मास्टर के कहने पर आमिर तांगे में डांस करने लगे। कुछ देर बाद किसी को आसपास ना देख आमिर को अहसास हो गया कि उनके साथ भी प्रैंक हो चुका है। इसके बाद सब खूब हंसे।
Recommended Video

टीवी पर भी बिजी हैं रवीना
रवीना टंडन इन दिनों टीवी पर काफी सक्रिय हैं। हालांकि वो साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ' के दूसरे भाग में भी काम कर रही हैं। फिल्म में मुख्य किरदार में सुपरस्टार यश नजर आएंगे। रवीना और संजय दत्त के भी अहम किरदार फिल्म में हैं। वहीं आमिर खान की बात करें तो आमिर ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है, जल्दी ही ये फिल्म रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications