अमेरिकी सुपरमॉडल गीगी हदीद के बैग में मिला गांजा, गिरफ्तार
अमेरिकी सुपरमॉडल गीगी हदीद को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार गीगी हदीद केमैन द्वीपर छुट्टी मना रही थीं, इस दौरान उनके बैग में गांजा मिला है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार 28 वर्षीय गीगी हदीद को 10 जुलाई को ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह यहां अपने दोस्त के साथ प्राइवेट प्लेन से पहुंची थीं। प्लेन के लैंड करने के बाद कस्टम के अधिकारियों ने उनकी जांच की तो उनके बैग में गांजा मिला।

गांजा मिलने के बाद गीगी हदीद और उनके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांजा के अलावा गीगी के लगेज में बर्तन मिला है, जिसका इस्तेमाल गांजा पीने में किया जाता है। गीगी और उनके दोस्त को प्रिजनर डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जहां उन्हें जमानत के बाद रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गीगी और उनके दोस्त के लगेज में गांजा इस्तेमाल करने के लिए जिस बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है वह पाया गया है। हालांकि जिस मात्रा में यह गांजा पाया गया है वह व्यक्तिगत इस्तेमाल के जितना था।
गीगी और उनके दोस्त मैकार्थी 12 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश हुए, जहां उनपर आरोप तय किए गए। दोनों ने यहां अपने जुर्म को कबूल किया और दोनों पर 1000-1000 यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया गया, लेकिन सजा नहीं सुनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications