'प्रमोशन के लिए कुछ भी', Gadar 2 के डायरेक्टर पर पहले अमीषा पटेल ने लगाए आरोप, अब लुटा रही हैं प्यार

Ameesha Patel Anil Sharma Photo: अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है। फैंस इस फिल्म का 22 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस बीच अमीष पटेल अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं।

अमीषा पटेल ने डायरेक्टर पर लगाए थे आरोप
अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 से ज्यादा अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अनिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी ने लोगों को पूरी पेमेंट नहीं दी। साथ ही उन्होंने सेट पर खाने और पीने को लेकर अरेंजमेंट पर भी बात कही थी। अब इन विवादों के बीच अमीषा पटेल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देख फैंस दंग रह गए।

ameesha patel

अब खुद डायरेक्टर के साथ शेयर की फोटो
दरअसल, अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई दिखीं। तस्वीर में दोनों एकसाथ काउच पर बैठकर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को देख कोई नहीं कह सकता कि दोनों के बीच कोई विवाद भी था।

अनिल शर्मा के साथ ऑफिस में बिताया समय
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'अनिल शर्मा के साथ उनके ऑफिस में पूरा दिन बिताया। एक निर्देशक जिसे मैं 24 सालों से जानती हूं और सम्मान करती हूं और ये सिलसिला आगे भी बढ़ता रहेगा! उनके और पूरी टीम के साथ खैरियत गाना देखकर आनंद आया।' फिलहाल एक्ट्रेस की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फैंस ने की एक्ट्रेस की जमकर खिंचाई
डायरेक्टर पर आरोप लगाने के बाद अमीषा पटेल की यह तस्वीर देखकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेट कर लिखा, "पैसे मिल गए मैम अब आपके"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बस ओवरएक्टिंग थोड़ा कम किया करो बस"। अन्य यूजर ने लिखा, "किसी ने सही कहा है, पैसा आदमी को बदल ही देता है"। इस तरह से कमेंट कर लोग एक्ट्रेस की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी गदर 2
बता दें कि फिल्म गदर 2 सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में उत्कर्श शर्मा, सिमरत कौर, गौरव चोपड़ा जैसे तमाम बड़े एक्टर्स लीड रोल प्ले करेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+