'करीना को निकाला गया था', कहो ना प्यार है को लेकर सालों बाद अमीषा पटेल ने किया खुलासा
फिल्म कहो ना प्यार है को लेकर सालों बाद अमीषा पटेल ने एक बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस का कहना है कि करीना कपूर ने राकेश रोशन की फिल्म छोड़ी नहीं थी।
Ameesha Patel and Kareena Kapoor: फिल्म गदर 2 की सक्सेस के बाद अमीषा पटेल काफी खुश हैं। इस फिल्म से उन्होंने लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
अमीषा पटेल ने किया बड़ा खुलासा
साल 2001 में रिलीज हुई राकेश रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है से उनके बेटे ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने डेब्यू किया था। उस वक्त ये फिल्म ब्लॉबस्टर साबित हुई थी। रिपोर्टे के मुताबिक, कहो ना प्यार है के लिए पहले करीना कपूर को कास्ट किया गया था लेकिन उन्होंने शूटिंग के बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन अब अमीषा पटेल ने बताया कि अचानक ऐसे एक्ट्रेस को क्यों कदम उठाना पड़ा।

करीना कपूर को लेकर कही ये बात
दरअसल, करीना कपूर की जगह अमीषा पटेल को रिप्लेस किया गया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने बताया कि करीना ने फिल्म छोड़ी नहीं थी बल्कि उन्हें निकाला गया था। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, राकेश रोशन और करीना के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। साथ ही अमीषा पटेल ने कहा कि राकेश रोशन ने करीना के बारे में उन्हें बताया था।
कहो ना प्यार है में कैसे मिला रोल
अमीषा पटेल ने आगे कहा कि, राकेश रोशन के इस कदम से उनकी पत्नी पिंकी चिंता में आ गई थीं क्योंकि 3 दिनों में ही दूसरी सोनिया को ढुंढ़ना था। उस दौरान सेट पर करोड़ों रुपए खर्च हो चुके थे। फिर इसके बाद राकेश ने एक्ट्रेस को एक शादी में देखा और उन्हें इस किरदार के लिए कास्ट करने का फैसला किया।
फिल्म से बाहर होने की करीना ने जताई थी खुशी
फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि वह कहो ना प्यार से बाहर हो गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म में अमीषा खूबसूरत नहीं लग रही थीं और यहां तक कि कुछ सीन्स में उनकी आंखों के नीचे पिंपल्स थे। करीना ने कहा कि फिल्म छोड़ने के बाद भी ऋतिक और उनके बीच कोई समस्या नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications