'द केरल स्टोरी' विवाद पर अमीषा पटेल का ऐसा जवाब, कहा- 'तारा सिंह' ने भी प्यार के लिए इस्लाम कबूला था

Gadar 2 Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने कहा कि फिल्मों को समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना चाहिए और उन्हें शांति, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।

ameesha patel

Gadar 2 Ameesha Patel: फिल्म 'द केरल स्टोरी' पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बल्कि इसे लेकर कई तरह के विवाद भी हो रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म को लेकर अपनी राय सबके सामने रख रहे हैं। इस फिल्म की लीड हीरोइन अदा शर्मा की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में केरल की उन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें बरगलाया गया और फिर धर्म परिवर्तन कर आतंकवादी बनने पर मजबूर कर दिया गया था। हालांकि, फिल्म में किए गए दावे को लेकर ही हर तरफ बवाल मचा हुआ है। इन सबके बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी अपकमिंग मूवी 'गदर 2' के बारे में बात की और धर्म परिवर्तन को लेकर भी सबके सामने अपने विचार रखे।

फिल्म 'गदर 2' को लेकर अमीषा पटेल ने कही ये बात
आपको बता दें कि अमीषा पटेल जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्मों को समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना चाहिए और उन्हें शांति, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'गदर 2' में कोई नफरत नहीं है, बल्कि ये प्यार फैलाती है।

प्यार के लिए कबूल किया इस्लाम
अमीषा पटेल ने आगे कहा कि फिल्म 'गदर 2' ने सभी धर्मों, जातियों और पंथों को दिखाया गया है। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म के एक सीन का उदाहरण देते हुए कहा कि गदर में एक मुस्लिम महिला, एक हिंदू पुरुष से शादी करती है और वो अभी भी अपने धर्म को नहीं भूली है। इतना ही नहीं, बल्कि सनी देओल के किरदार 'तारा सिंह' ने भी अपने प्यार के लिए इस्लाम को स्वीकार किया था।

'गदर 2' में 20 साल का लीप
सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। इस फिल्म में पहले पार्ट के आगे की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि इसकी कहानी में 20 साल का लीप होगा। फिल्म 'गदर 2' में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का समय दिखाया जाएगा।

पहले पार्ट ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड
इससे पहले साल 2001 में फिल्म 'गदर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यहां तक कि आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेडे मूवी 'लगान' के साथ भी इसका तगड़ा क्लैश हुआ था। फिल्म के डायलॉग्स जैसे 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा' लोगों की जुबां पर छा गए थे। फिल्म के गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+