फैसल पटेल से मिले शादी के प्रपोजल पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बताया इसके पीछे का सच
मुंबई, 4 जनवरी: फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। बीते हफ्ते कांग्रेस के बड़े नेता रहे अहमद पटेल मरहूम के बेटे फैसल ने उनको पब्लिकली प्रपोज कर दिया था। ट्विटर पर फैसल ने अमीषा से पूछा था कि क्या वो उनसे शादी करेंगी। बाद में फैसल ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक ये वायरल हो चुका था। अब पांच दिन बाद अमीषा पटेल ने बताया है कि फैसल का उनसे क्या रिश्ता है और उनके प्रपोजल का सच क्या है।

क्या किया है फैसल ने
अहमद पटेल के बेटे फैसल का 30 दिसंबर को जन्मदिन था। ट्विटर पर अमीषा ने फैसल पर प्यार लुटाते हुए उनको विश किया। इस पर जवाब देते हुए फैसल ने लिखा कि मैं पब्लिकली तुमको प्रपोज कर रहा हूं। क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इस ट्वीट के बाद फैसल और अमीषा के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। अब अमीषा ने इसका जवाब दिया है।

क्या बोलीं हैं अमीषा पटेल
अमीषा ने फैसल के साथ किसी तरह के अफेयर की बात को पूरी तरह से गलत कहा है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अमीषा ने कहा, हम एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। मैं फैसल और उनकी बहन की दोस्त हूं। फैसल अक्सर ही इस तरह की मजाक करता है। ऐसे में उन्होंने जो लिखा वो सिर्फ एक मजाक था, जैसे दोस्तों के बीच होता है। इससे ज्यादा इसमें और कुछ नहीं है। मैं सिंगल हूं और सिंगल रहकर खुश हूं। अभी शादी का मेरा कोई इरादा नहीं है।

दोनों परिवारों में तीन पीढ़ियों से जान-पहचान
अमीषा पटेल ने ये भी बताया कि मैं और फैसल दोनों ही राजनीतिक परिवारों से आते हैं। मेरे दादा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ काम किया था तो अहमद पटेल ने सोनिया गांधी के साथ लंबे समय काम किया। हमारे परिवार एक-दूसरे को तीन पीढ़ियों से जानते हैं। मैं अहमद पटेल अंकल के बहुत करीब थी। ऐसे में हमारी दोस्ती में मजाक भी खूब चलता है।

फैसल ने डिलीट कर दिया था ट्वीट
फैसल पटेल एचएमपी फाउंडेशन के CEO हैं। उनके अमीषा को लेकर ट्वीट करने और फिर इसे डिलीट कर देने के बाद ही दोनों के अफेयरकी खबरें उड़ीं। हालांकि अमीषा ने इस पर कहा कि उनको ट्वीट डिलीट नहीं करना चाहिए था। इतनी मजाक का उनको पूरा हक है।

गदर-2 में काम कर रहीं हैं अमीषा
अमीषा पटेल के नाम पर कहो ना प्यार है और गदर जैसी सुपरहिट फिल्में हैं। इन दिनों अमीषा अपनी फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, ये 2001 की हिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications