अमीषा पटेल ने विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर किया ऐसा खुलासा, कहा- मेरे रिश्ते पब्लिक हुए और मैं डूब गई
Ameesha Patel and Vikram Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले अमीषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में रांची कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके बाद उन्होंने पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर कई तरह के आरोप लगाए थे। इसी बीच अब उन्होंने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप पर चौंकाने वाली बात कही है। अमीषा पटेल ने कहा है कि शादीशुदा डायरेक्टर को डेट करने का उन्हें आज तक पछतावा है।
आपको बता दें कि अमीषा पटेल लंबे समय बाद फिल्म 'गदर 2' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के साथ नजर आएंगी। इससे पहले साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उनकी ये अपकमिंग फिल्म धूम मचा देगी।

अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट का रिलेशनशिप
अमीषा पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप से लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि किस तरह से इस रिलेशनशिप ने उनकी जिंदगी में साइड इफेक्ट का काम किया है। अमीषा का मानना है कि उस रिश्ते को पब्लिक करना उनके करियर के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हो गया था।
अमीषा ने कहा- मैं एक ईमानदार इंसान हूं
आपको बता दें कि विक्रम भट्ट से ब्रेकअप के बाद अमीषा पटेल लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन कनव पुरी को डेट करने लगी थीं। हालांकि उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला था। अमीषा ने इंटरव्यू में कहा- इस इंडस्ट्री में अगर आप ईमानदार हैं, तो उसकी यहां कोई जगह नहीं है। मैं बहुत ईमानदार हूं क्योंकि मेरे लिए लाइफ ब्लैक एंड वाइट है। आपको मेरे साथ भी वही देखने को मिलेगा। मैं ऐसी इंसान हूं, जो अपना दिल खोलकर रखती हूं। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी की ये सबसे बड़ी कमी रही है।
'मैरे जिंदगी के दोनों रिश्ते पब्लिक हुए और मैं डूब गई'
अमीषा पटेल ने आगे कहा- मेरी जिंदगी के दो ही रिश्ते थे, जो पब्लिक हुए थे और उनकी वजह से मेरे करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा है। पिछले 12-13 साल से मैं ऐसी हूं कि अभी कोई आदमी नहीं चाहिए, सिर्फ शांति चाहिए। मुझे जिंदगी में अब कुछ और नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में एक लड़की का सिंगल होना कितना मायने रखता है। उन्होंने कहा- एक सिंगल एक्ट्रेस दर्शकों को हमेशा आकर्षित करती रहती है और जिन हीरोइनों ने पहले किसी को डेट किया है, या रिलेशनशिप में रही हैं, उन्हें लेकर कुछ लोगों के मन में पहले से ही कई तरह की धारणा बन जाती है।
'मेरे प्यार ने ही मेरा करियर डूबो दिया'
अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में कहा- एक लड़की का सिंगल स्टेटस उन लोगों को हमेशा आकर्षित करता है, जिनके साथ आप काम करते हैं। दर्शकों को भी यह आकर्षित करता है। उन्हें लगता है कि अगर आप सिंगल हैं या किसी सुपरस्टार को डेट कर रही हैं, तो यह आपके करियर को फायदा पहुंचाएगा, नहीं तो वो रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं करते। अमीषा पटेल ने आगे कहा- एक हीरोइन एक्टर को डेट करके, उसके साथ फिल्म कर सकती है। उसे और काम भी मिल सकता है। लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं था। इसलिए ये मेरे करियर के लिए घातक साबित हुआ, पर आप गलतियों से सीखते हैं।
अमीषा पटेल से ब्रेकअप पर विक्रम भट्ट ने कही थी ये बात
जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। हालांकि इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। अमीषा से पहले विक्रम भट्ट पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के बाद विक्रम भट्ट काफी टूट गए थे और उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। कहते हैं विक्रम भट्ट स्ट्रेस में रहने लगे थे।
शादीशुदा विक्रम भट्ट से अमीषा को हुआ था प्यार
विक्रम भट्ट के स्ट्रेस को दूर करने के लिए उस समय उनकी जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की एंट्री हुई थी। हालांकि तब विक्रम भट्ट शादीशुदा थे। विक्रम भट्ट ने बाद में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल से ब्रेकअप पर कहा था कि वह उस एक्ट्रेस का दर्द समझ सकते हैं, जो एकदम स्टारडम से नीचे गिरी हो। उन्होंने अमीषा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications