कैट-विक्की की शादी के राइट्स को लेकर अमेजन प्राइम का बयान, बताया क्या है सच?
मुंबई, 13 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों कलाकारों ने अपनी शादी बहुत ही प्राइवेट रखा था। 9 दिसंबर को विक्की और कैट ने शाही अंदाज में राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी के कुछ वक्त बाद ही विक्की और कैटरीना ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शादी की तस्वीर पोस्ट की। जो देखते ही देखते वायरल हो गई, फैंस उनकी फोटो देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे। यहां तक की नवविवाहित जोड़ी को खूब बधाईयां भी मिल रही थी। इसी बीच खबर आई कि उन्होंने अपने शादी के फुटेज के साइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेचे हैं। जिस पर अब अमेजन प्राइम का बयान सामने आया है।

OTT प्लेटफार्म को 80 करोड़ में बेचे राइट्स!
विक्की और कैटरीना की शादी का प्रोग्राम तीन दिनों तक सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में चला। 9 दिसंबर को दोनों ने सात फेर लेकर एक दूसरे के साथ निभाने की कसम खाई। इस बीच बाजार में खबर आ चुकी थी। फैंस उनकी शादी की वीडियो जरूर देख पाएंगे। वो भी अमेजन प्राइम पर क्योंकि उन्होंने अपनी शादी का वीडियो दिखाने के लिए राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म को 80 करोड़ में बेचे दिए हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है वो आपको अमेजन प्राइम के बयान से पता लग जाएगी।

अमेजन ने बताई पूरी हकीकत
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कयास लगाए जा रहे थे कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। क्योंकि नवविवाहित जोड़े की शादी के फुटेज को बेचने के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। बाद में खबरें आई कि अमेजन प्राइम ने पहले ही 80 करोड़ में सौदा तय कर लिया था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि ये सब सिर्फ पकाई हुई कहानियां थीं। क्योंकि ऐसा हकीकत में कुछ भी नहीं है।

इसलिए फैंस को हो गया विश्वास
बॉलीवुड में शादी की तस्वीरें या वीडियो बेचने का एक चलन हो गया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पीपल टीवी के साथ देखा था, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की झलकियां शेयर की थी। ऐसे में विक्की और कैट की शादी को लेकर चर्चा बहुत बड़ी थी, इसलिए एक बार के लिए लोगों को इस विश्वास हो गया था कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वो भी अपनी शादी शेयर कर सकते हैं।

खरीदना तो छोड़िए बात तक नहीं की
वहीं अब अमेजन प्राइम वीडियो ने विक्की-कैटरीना की शादी की फुटेज के लिए बातचीत की अफवाहों को खारिज कर दिया है, इसे खरीदने की तो बात ही छोड़िए उन्होंने इस कपल से इस डील के बारे में बात तक नहीं की। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने बताया कि हम सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद किसी चीज के लिए 80 करोड़ रुपए का भुगतान क्यों करेंगे? भारत में कोई भी शादी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा उस तरह के निवेश को सही नहीं ठहराएगी।












Click it and Unblock the Notifications