'मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि...' बागबान फेम Aman Verma ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Aman Verma: टीवी से बॉलीवुड में काम कर चुके एक्टर अमन वर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई कि अमन वर्मा अपनी पत्नी वंदना ललवानी को जल्द ही तलाक दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब अमन से इस मामले में बातचीत करने की कोशिश की गई तो एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए तलाक को लेकर कहा, 'नो कमेंट्स...अभी मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं।'

अमन वर्मा ने ना तो तलाक की खबरों को नकारा और ना ही उन्होंने पुष्टि की थी। हालांकि एक्टर की पत्नी वंदना लालवानी ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन गुरुवार सुबह उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला था। जिसमें उन्होंने लिखा, "सत्य सामने आएगा।" जिसके बाद कपल के तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं।
हालांकि अमन वर्मा अपनी पत्नी को तलाक क्यों देना चाहते हैं, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स का कहना है कि यह कपल काफी समय से अपनी शादी को सुधारने की कोशिश कर रहा था, बावजूद इसके हालात बेहतर नहीं हो पाए और इसलिए उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया।
बता दें कि, अमन वर्मा जो कि 53 साल के हैं। उन्होंने टीवी के कई पॉपुलर शोज में काम किया। जैसे 'शांति', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'खुल जा सिम सिम' शामिल हैं। इसके अलावा एक्टर ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई और वह सफल रहे। जिसमें 'संघर्ष' (1999), 'बागबान' (2003) जैसी फिल्में शामिल हैं।
इसके बाद अमन वर्मा ने पत्नी वंदन से साल 2016 में शादी की थी। कपल की पहली मुलाकात साल 2014 में शो 'हम ने ली शपथ' के सेट पर हुई थी। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। लेकिन अब शादी के 9 साल बाद दोनों के बीच दरार आ गई।












Click it and Unblock the Notifications