शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये फेमस एक्ट्रेस, अब ससुराल से शेयर की ऐसी तस्वीरें
Amala Paul Baby Shower: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अमाला पॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अमला पॉल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आदुजीवितम' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिंदी वर्जन में इस फिल्म का नाम 'द गोट लाइफ' है।
मां बनने वाली हैं अमाला पॉल
आपको बता दें कि इस फिल्म की लीड हीरोइन अमाला पॉल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज इन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। अमाला पॉल ने नवंबर 2023 में ही अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी की थी और शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

ग्रैंड बेबी शावर का हुआ आयोजन
खबर है कि अमाला पॉल अब जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति जगत देसाई के साथ सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थीं और लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। अब इस जोड़ी ने ग्रैंड बेबी शावर होस्ट किया और इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
अमाला पॉल ने शेयर की गोदभराई की तस्वीरें
32 साल की अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई जलेद ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अमाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पारंपरिक अंदाज में होस्ट किए गए ग्रैंड बेबी शावर सेरेमनी की कईं तस्वीरें शेयर की हैं।
बेबी शावर पर बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं अमाला
तस्वीरो में मॉम टू बी अमाला पॉल ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने काफी सारे गहनों भी पहने हुए हैं। वहीं उनके पति जगत देसाई सिंपल वाइट कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। दोनों ने गले में पिंक कलर की माला भी पहनी हुई है।
जनवरी 2024 में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
अमाला और उनके पति ने सभी रीति रिवाज निभाते हुए बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन किया था। ससुराल में हुई गोद भराई की इस रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए अमाला पॉल ने कैप्शन में लिखा है- परंपरा और प्यार से गले लगाया गया। आपको बता दें कि जनवरी 2024 को ही अमाला पॉल ने पति गत देसाई के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications