सोनाली ये वादा अब अधूरा रह गया......अली गोनी ने दुखी होकर शेयर किया रुला देने वाला भावुक वीडियो
सोनाली ये वादा अब अधूरा रह गया......अली गोनी ने दुखी होकर शेयर किया रुला देने वाला भावुक वीडियो
नई दिल्ली, 23 अगस्त : एक्ट्रेस और भाजपा नेता सोनाली फोगट का 23 अगस्त को गोवा में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सोनाली फोगट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था। उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री ली थी, जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। सोनाली फोगाट ने शो में सलमान खान के सामने भी कबूला था कि वह अपने से 12 छोटे अली गोनी के लिए कुछ फील करती हैं। वहीं सोनाली के निधन पर एक्टर अली गोनी को बड़ा सदमा लगा है। उन्होंने फोगाट के निधन की खबर सुनकर उन्हें याद करते हुए एक भावुक वीडियो शेयर किया है।

दो दिन पहले सोनाली फोगट ने अली गोनी को मैसेज किया था
बता दें बिग बॉस सीजन 14' के दौरान सोनाली और अली गोनी में एक अच्छी दोस्ती हो गई थी और उसने यह भी कबूल किया था कि उसके लिए उसकी कुछ फीलिंग थीं। टीवी एक्टर अली गोनी ने मंगलवार को सोनाली के निधन के बाद पहले जहां एक दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था वहीं उसके बाद एक भावुक होकर एली गोनी ने बताया कि उनके निधन से दो दिन पहले सोनाली फोगट ने उन्हें मैसेज किया था। इसके साथ ही फोगाट की याद में रुला देने वाला वीडियो भी शेयर किया।

सोनाली ये वादा अब अधूरा रह गया ....
इंस्टाग्राम पर एली ने एक रील वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "समझ नहीं आ रहा क्या बोलू आपने मुझे 2 दिन पहले संदेश दिया और मुझे बहुत आशीर्वाद दिया और मुझे बताया कि आपको मेरा नया गाना कितना पसंद है और आपने मुझसे पूछा था कि क्या मैं आपके साथ एक ही तरह का गाना करोगे .. और मैंने आपसे वादा किया था कि मैं करूंगा .. लेकिन मुझे खेद है सोनाली जी ये वादा अब अधूरा रह गया आप चूक जाएंगे .. भगवान आपकी खूबसूरत आत्मा को शांति दे।"

'यादें याद आती हैं'....
वीडियो में, एली ने 'बिग बॉस सीजन 14' की छोटी क्लिप भी शेयर की है। जिसके बैकग्राउंड में 'यादें याद आती हैं' गाना बज रहा है। एली का भावुक वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने दिवंगत आत्मा के लिए शांति संदेश लिखे
सोनाली को पता था कि अली जैस्मीन को प्यार करते हैं फिर भी.....
सोनाली फोगाट को ये पता था कि अली गोनी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से प्यार करते हैं इसके बावजूद सोनाली फोगाट उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था। अली जैस्मीन बिग बॉस के समय से ही रिलेशनशिप में हैं।

सोनाली ने अपनी फीलिंग के बारे में बात करते हुए बोली थी ये बात
शो में सोनाली फोगाट ने अली को लेकर अपनी फीलिंग के बारे में बात करते हुए कहा था
ईमानदारी से, लोगों ने इसे बहुत अलग रंग दिया है। जब आप एक घर में कई लोगों के साथ रहते हैं, तो आप कुछ चुनिंदा लोगों के साथ जुड़ जाते हैं और उनके साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। इसी तरह, मैं उसे (अली गोनी) बताना चाहती थी कि मैं उसे पसंद करती हूं। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। ऐसा नहीं है कि शो खत्म होने के बाद मैं उनके साथ समय बिताने के लिए पागल हो जाऊंगी। अली गोनी को मैं पसंद करती थी और इसमें कुछ भी गलत नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications