करोड़ों का वैनिटी वैन, प्राइवेट जेट, महंगी गाड़ियां, जानें नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति
Allu Arjun National Film Award: साउथ फिल्मों के मेगास्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के बाद से हिंदी बेल्ट में भी काफी मशहूर हो गए हैं। इस फिल्म की वजह से अल्लू अर्जुन देश से लेकर विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबातोड़ कमाई की थी और अब इस मूवी के चलते ही उन्होंने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है।
अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
आपको बता दें कि तेलुगू फिल्मों के फेमस एक्टर अल्लू अर्जन उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें विनर घोषित किया गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स के नाम की घोषणा होने के बाद से अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

अल्लू अर्जुन के पास है 350 करोड़ की संपत्ति
तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के पास फिलहाल 350 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वह फिल्मों के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट्स और स्टेज शो से भी काफी मोटी कमाई करते हैं।
एक विज्ञापन के लिए लेते हैं 4 करोड़ रुपए
अल्लू अर्जुन एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 24 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्मों के साथ साथ अल्लू अर्जुन कई ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं। एक विज्ञापन के लिए वह 4 करोड़ रुपए की फीस वसूलते हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में एक हेल्थकेयर संस्थान में भी इंवेस्ट किया हुआ है।
अल्लू अर्जुन का आलीशान घर
अल्लू अर्जुन की लाइफस्टाइल काफी लग्जीरियस है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशआन बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुबली हिल्स हैदराबाद का सबसे पॉश एरिया माना जाता है। वहां पर स्थित अल्लू अर्जुन का घर बहुत ही खूबसूरत है। इस आलीशान घर में एक प्राइवेट पूल है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास है। हैदराबाद के इस घर के अलावा अल्लू अर्जुन ने साल 2015 में मुंबई में भी एक लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा था।
अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन
अल्लू अर्जुन को मंहगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है। अल्लू अर्जुन के पास रेंज रोवर वोग, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी 90 टी8 एक्सीलेंस, मर्सिडीज जीएलई 350डी, जैगुआर एक्सजे एल और बीएमडब्ल्यू एक्स6 एम स्पोर्ट जैसी गाड़ियां शामिल हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के पास पर्सनल वैनिटी वैन 'द फैल्कन' भी है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications