Pushpa 2 trailer Review: मास मास और मास, अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बाढ़ लाने वाले हैं; ट्रेलर रिव्यू

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का और इसके ट्रेलर का इंतजार दर्शक काफी दिनों से कर रहे थे। आखिराकर उनका ये इंतजार खत्म हुआ और ट्रेलर रिलीज हो गया। इस बार फिल्म में क्या नया होगा और पुष्पा 2 का ट्रेलर कैसा है, हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताते हैं।

ट्रेलर खुलता है और हांथी की आवाज के साथ वो दिखाई पड़ता है। फिर दूसरे ही फ्रेम में खूब सारी गाड़ियों का काफिला जा रहा है। इसी बीच ट्रेलर में थोड़ी कहानी रीवाइंड भी होती दिखती है। इसमें चंदन की लकड़ियां दिखती हैं लेकिन अल्लू की चेहरा नजर नहीं आता। हालांकि उनकी पहली झलक दिखाने में मेकर्स खूब सारी बातें बांधते हैं। पुष्पा द रूल का ट्रेलर 2:48 मिनट है। इसमें सभी कुछ सटीक तरीके से घटता है।

Allu Arjun Pushpa 2 The Rule trailer review out fahad faasil rashmika mandanna

ट्रेलर में फहाद फासिल की एंट्री भी काफी रोचक होती है और बिना कुछ देर किए एक्शन दिखता है। इस ट्रेलर की खास बात ये है कि इसमें बहुत कुछ होता है। जो हमने कई फिल्मों में देख चुके हैं। खूब सारा पैसा, चंदन की लकड़ियां और चॉपर। क्योंकि फिल्म साउथ की है, इसलिए फिल्म की ही तरह ट्रेलर को भी खूब मसालेदार और एंटरटेनिंग बनाया गया है। ट्रेलर में बहुत कुछ है जो ऑथेंटिक होने से ज्यादा विशाल आकार और भव्य हैं। यहीं पॉइंट है जहां दर्शकों को मजा आ सकता है।

फिल्म के ट्रेलर में सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिज़ाइन, डायलॉग्स, और कलर पैलेट में बहुत ज्यादा इनोवेटिव करने की कोशिश नहीं करती। हालांकि साउथ की फिल्म है तो उसके कलेवर और फ्लेवर में मास अपील तो है। ट्रेलर को सिर्फ मासी बनाया गया है। पूरे ट्रेलर में रश्मिका एक या दो जगह दिखती हैं। उसमें उनका एक गु्स्से से भरा एक्सप्रेशन है। जो पहले देखा सा लगता है। ऐसा हूबहू उन्होंने एनिमल में भी किए है। अल्लू भी कोशिश करते हुए नजर आते हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर को भी फिल्म की तरह मासी बनाया गया है। तीन साल बाद अब पुष्पा फायर नहीं बल्कि वाइल्ड फायर बन गया है।

फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदन्ना, जगपति बाबू, राव रमेश और अनसुया भारद्वाज हैं। बात करें फिल्म के रिलीज की तो ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+