Pushpa 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू होते ही सामने आया अल्लू अर्जुन का दमदार लुक

पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इससे अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फैंस को फिल्म इतनी पसंद आई थी कि फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी खूब मशहूर हुए। पुष्पा के गानों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोला था। फिल्म का क्रेज इतना था कि फैंस इसे देखने के बाद इसके दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन लगता है फैंस का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है कि पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इससे अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Allu Arjun

कूबा ब्रोजेक ने अल्लू अर्जुन का लुक आउट करते हुए लिखा- एडवेंटर शुरू हो गया है। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रिया। पुष्पा द रूल। इस लुक के सामने आने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। फैंस कूबा ब्रोजेक के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पुष्पा 2 की शूटिंग वैसे तो काफी पहले ही शुरू होनी थी। निर्माताओं ने दिसंबर 2022 में ही फिल्म के दूसरे पार्ट को रिलीज करने की योजना बनाई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से शूटिंग को स्थगित कर दिया गया था। अब पूरी तरह से फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। टीम ने रविवार को टेस्ट शुरू किया।

अल्लू अर्जुन फैंस के चहेते साउथ इंडियन सुपरस्टा हैं। वैसे तो एक्टर की हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन पुष्पा में एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। फैंस अगली फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में फैंस का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है।

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। पुष्पा 2 की बात करें, तो इसका डायरेक्शन सुकुमार कर रहे हैं और इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+