Pushpa 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी पुष्पा 2? इस प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक
Pushpa 2 OTT Release Date: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग ही क्रेज है। भारत के कोने-कोने में धड़ल्ले से टिकटें बिक रही हैं। अब फैंस को इंतजार है कि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पुष्पा 2 ने पहले ही दिसंबर 5 को रिलीज़ होने से पहले नवंबर में 2 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। कुछ महीने पहले, नेटफ्लिक्स ने यह घोषणा की थी कि वह अल्लू अर्जुन की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने जा रहा है। जिसके लिए इतनी बड़ी रकम चुकाई गई।

हालांकि नेटफ्लिक्स ने इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे थिएट्रिकल रिलीज़ के 6 से 8 सप्ताह बाद स्ट्रीम किया जा सकता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म की रिलीज़ से पहले, आंध्र प्रदेश सरकार ने निर्माताओं की ओर से पुष्पा 2 के प्रीमियर शोज़ और पहले 13 दिनों के लिए टिकट की कीमत बढ़ाने की मांग को मंजूरी दे दी है।
रिपोर्ट्स की मानें, पुष्पा 2 ने पहले ही दिन लगभग 2.14 मिलियन टिकट बेचे और ₹63 करोड़ से अधिक की कमाई की। तेलुगु 2D संस्करण ने ₹34.37 करोड़ की कमाई की, जबकि हिंदी संस्करण ने ₹24.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
'पुष्पा 2: द रूल' को वैसा ही रिस्पॉन्स मिल रहा है जैसे 'पुष्पा: द राइज' को मिला था, जो 2021 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल हैं, और इसका निर्देशन सुकोमार ने किया है। वहीं अल्लू अर्जुन ने पुष्पा की भूमिका निभाई थी। अब देखना होगा कि अल्लू अर्जुन इस बार फैंस को इंप्रेस कर पाएंगे या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें: Pushpa 2 BO Collection: 'पुष्पा 2' पहले ही दिन कूटेगी जबरदस्त पैसा, अल्लू अर्जुन लिखेंगे करियर की नई इबारत












Click it and Unblock the Notifications