Pushpa 2 BO Collection: 'पुष्पा 2' पहले ही दिन कूटेगी जबरदस्त पैसा, अल्लू अर्जुन लिखेंगे करियर की नई इबारत
Pushpa 2 Box Office Collection Prediction Day 1: अल्लू अर्जुन की भारी भरकम बजट वाली फिल्म पुष्पा 2 दिसंबर 5 को रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म के मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी से ही पहले दिन की कमाई का अंदाजा लगाया जाने लगा है। हालांकि एडवांस बुकिंग से इस बात का पता चल रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर नया इतिहास लिखने जा रही है।
ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर करीब 71.4 करोड़ रुपए (खबर लिखे जाने तक) की कमाई करेगी। ये आंकड़ा सभी भाषाओं का बताया जा रहा है। ये सिर्फ भारत का ही कलेक्शन हैं। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि पहले दिन की कमाई थोड़ी और बढ़ सकती है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी और बढ़ते शोज को देखते हुए उम्मीद है कि ओपनिंग का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये अपने आप में बड़ी कमाई होगी।

वर्ल्ड वाइड होगी 200 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग
बात करें सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मो की तो इसमें पहला नाम एस एस राजामौली की बाहुबली का है। सिर्फ भारत में इस फिल्म ने 138.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे नंबर भी राजामौली की ही RRR है। वहीं, पिंकविला में छपी रिपोर्ट की माने तो पुष्पा 2 वर्ल्ड वाइड 238 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अभी भी ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।
दर्शकों का क्रेज देखते हुए मेकर्स ने भी बड़ा फैसला ले लिया है। कई शहरों में उन्होंने शोज भी बढ़ा दिए हैं। क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि मुंबई, ठाणे, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली और कोलकाता में पुष्पा 2 के रात 11:55 बजे और दूसरा रात के 11:59 बजे का शो जोड़ा गया है। फिल्म का रिस्पॉन्स भी माइंड ब्लोइंग है।
टिकट के दामों में बढ़ोतरी
बता दें,देश के बड़े शहरों की बात करें तो यहां टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। नोएडा में ठीक सिनेमाघर में अगर आप फिल्म देखने जाने का प्लान करते हैं तो यहां 250-590 रुपए तक खर्च कर करने पड़ेंगे। दिल्ली में पुष्पा 2 देखने के लिए 500 रुपए से 1130 रुपए खर्च करने होंगे। इसी फिल्म के लिए मुंबई में 450 रुपए से लेकर 1400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, कोलकाता में 370 रुपए से 710 रुपए की टिकट है। लेकिन अहमदाबाद में इसी फिल्म के दर्शकों को देखने 390-900 रुपए खर्च करने होंगे। टिकट की प्राइस की आकड़े बुक माय शो (5 दिसंबर) के हैं।












Click it and Unblock the Notifications