Alia Ranbir Wedding: आलिया- रणबीर ने अनोखे अंदाज में की शादी, बालकनी में लिए सात फेरे, जानें क्यों?

Alia Ranbir Wedding: आलिया- रणबीर ने बालकनी में लिए सात फेरे, जानें क्यों?

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। कल से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद आज 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया ने खुद अपनी वेडिंग की कुश प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। वहीं रणबीर के साथ उनकी केमेंट्री तस्वीरों में साफ-साफ देखी जा सकती है। ऑफ व्हाइट वेडिंग जोड़े में दोनों बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी भी कुछ हट कर रही।

 बालकनी में लिए सात फेरें

बालकनी में लिए सात फेरें

आलिया और रणबीर ने आज अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए। फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने इस घर की बालकनी में सात फेरे लिए। आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये सच हैं कि आलिया और रणबीर ने अपने वास्तु अपार्टमेंट की बालकनी को अपना वेडिंग वेन्यू चुना। खुद आलिया ने इस बात का खुलासा किया है।

 आलिया और रणबीर के लिए खास रहा है बालकनी

आलिया और रणबीर के लिए खास रहा है बालकनी

आलिया ने आज अपनी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ आलिया ने एक खास मैसेज भी लिखा। दोनों ने शादी के लिए अपने घर की बालकनी को चुना,क्योंकि दोनों ने इस बालकनी में खास पल बिताए हैं। ये जगह दोनों के दिल के बेहद पास रहा है, जिसके कारण उन्होंने बालकनी में सात फेरे लेने का फैसला किया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर करने के साथ लिखा-अपनी फैमिली, दोस्तों के बीच आज हमने हमारी पसंदीदा जगह पर, जिस बालकनी में हमने अपने अपने रिश्ते के पांच साल साथ में बिताए, वहां शादी कर ली।

आलिया ने बताई खास वजह

आलिया ने बताई खास वजह

आलिया ने इस खास मैसेज में लिखा कि हमने आज अपने दिल के करीब रहे घर की बालकनी में शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है। हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते। वो यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, फन, वाइन से भरी हैं। हमारे जीवन में आज का ये दिन बहुत की खास है....इस दौरान सभी प्यार और आशीष के लिए धन्यवाद, जिसने हमारे इस खास पल को और भी खास बना दिय़ा।

 खास लुक में दिखें दूल्हा-दुल्हन

खास लुक में दिखें दूल्हा-दुल्हन

वेडिंग के दौरान आलिया और रणबीर ने मैचिंग के कपड़े पहने । आलिया ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी और मैचिंग हैवी ज्वैलरी पहनी तो वहीं रणबीर कपूर ने भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी और साफा बांधा था। आलिया ने बहुत ही लाइट मेकअप किया था, जो उनकी खूबसूरती को और भी खास बना रहा है। दोनों के चेहरे पर एक दूसरे के होने की खुशी , प्यार को पाने की खुशी साफ-साफ दिख रही है।

VIDEO: आलिया को गोद में उठा लेकर गए रणबीर, शादी के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+