VIDEO: आलिया को गोद में उठा लेकर गए रणबीर, शादी के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी आज मुंबई में संपन्न हो गई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपनी शादी बेहद ही साधारण और शांतिपूर्ण तरीके से की। 14 अप्रैल को परिवारवालों की मौजूदगी में 'वास्तु' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। वे पति-पत्नी बन गए हैं। बॉलीवुड का ये खूबसूरत कपल एक-दूजे का हो गया।

रणबीर की गोद में दिखी आलिया
आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने और रणबीर के वेडिंग फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में कपल के बीच की कैमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। आलिया ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन में वो और रणबीर बेहद प्यारे दिख रहे हैं। किसी तस्वीर में आलिया- रणबीर खिलखिलाते दिख रहे हैं तो वहीं एक फोटो में आलिया- रणबीर किस करते दिख रहे हैं। ये फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Recommended Video
आलिया ने लिखी प्यारी पोस्ट
आलिया ने पोस्ट में लिखा- आज अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच- घर पर हमारे फेवरेट स्पॉट पर- वो बालकनी जहां हमारे रिलेशनशिप के 5 साल बीते- आज हमारी शादी हो गई। काफी सारी चीजें पीछे छोड़, हम साथ में और ज्यादा मेमोरी बनाने का इंतजार नहीं कर सकते। यादें जो खुशी, प्यार, सहजता भरी चुप्पी, मूवी नाइट्स, सिली फाइट्स, वाइन डिलाइट्स, चाइनीज बाइट्स से भरी हुई हैं। आलिया ने अपनी पोस्ट में फैंस के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।
ये थे शादी के गेस्ट
रणबीर और आलिया की शादी पर पापा महेश भट्ट, बहन शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट के आलावा मां सोनी राजदान पहुंची थीं। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और चाचा रणधीर कपूर भी शामिल हुए। शादी पर पहुंचने वाले खास मेहमानों में आकाश अंबानी, श्लोका, आकांक्षा और अयान मुखर्जी, करण जौहर, सैफ अली खान जैसे सिलेब्रिटीज़ भी शामिल थे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म को 90-110 करोड़ रुपए बेचे गए वेडिंग राइट्स
रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90-110 करोड़ रुपए में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचे गए हैं। दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल मेन्यू रखा गया। आलिया के लिए वीगन बर्गर और रणबीर के लिए सुशी काउंटर लगवाया गए। दिल्ली के शेफ ने शादी के लिए खास चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिशेज बनाए।












Click it and Unblock the Notifications