Alia Bhatt Video: आलिया भट्ट ने पैपराजी की मां से की बात, खिंचवाई फोटो, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Alia Bhatt Video: पैपराजी की बूढ़ी मां के साथ आलिया भट्ट की प्यारी बातचीत के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इंटरनेट पर छाया हुआ ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

alia bhatt

Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में आलिया को मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर देखा गया था। मेट गाला में उनके लुक की सबने जमकर तारीफ की थी। न्यूयॉर्क से लौटने के बाद अब आलिया को ग्लोबल स्पोर्ट्स पिकलबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए देखा गया। खबर है कि आलिया भट्ट उनकी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के डायरेक्टर शशांक खेतान का सपोर्ट करने के लिए इस इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आलिया एक पैपराजी की मां से बात करतीं नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट का वीडिय हुआ वायरल
पैपराजी की बूढ़ी मां के साथ आलिया भट्ट की प्यारी बातचीत के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इंटरनेट पर छाया हुआ ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आलिया भट्ट सफेद टी-शर्ट और डेनिम जींस में पहुंची थीं। वह अपने इस कैजुअल आउटफिट में बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। आलिया ने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप और गोल्डन हूप ईयररिंग्स पहन रखे थे।

आलिया ने पैपराजी की मां से की बात
इवेंट में जब आलिया पैपराजी को जमकर पोज दे रही थीं, तो उन्होंने देखा कि एक फोटोग्राफर उसकी मां को लेकर आ रहा है। आलिया उनसे मिलने के लिए उनकी ओर बढ़ीं। उन्होंने पैपराजी की मां से हाथ मिलाया और मजाकिया ढंग से उस बूढ़ी मां से कहा- बड़ा अच्छा लगा आपसे मिलकर। आपका बेटा बहुत परेशान करता है मुझे। नहीं, ऐसा नहीं है, बहुत अच्छा काम करता है। आलिया ने पैपराजी की मां के साथ भी फोटो खिंचवाई और फिर उस फोटोग्राफर से अपनी मां को आराम से ले जाने के लिए कहा।

आलिया ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग वीडियो को देखने के बाद आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जिस तरह से वह अपने फैंस के साथ मिलती हैं, उन्हें देखकर कोई भी खुश हो जाता है। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आलिया बहुत प्यारी हैं, अंदर और बाहर से, सबसे प्यारी इंसान हैं।। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आलिया इतनी यंग दिखती हैं। कभी-कभी ये विश्वास करना मुश्किल होता है कि वह एक बेटी की मां बन चुकी हैं।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखआई देंगे। इस मूवी में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी। इस साल वह हॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगी। वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+