आलिया भट्ट की जिगरा है बेहद इमोशनल, सामने आया फिल्म का पहला रिव्यू
Jigra First Review: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिगरा है। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद कई फिल्म मेकर्स ने इसका रिव्यू किया है इससे ये समझ आ रहा है कि फिल्म भाई बहन के रिश्ते में पर बेस्ड है।
जिगरा के ट्रेलर की तारीफ सुजॉय घोष भी कर चुके हैं। इसके बाद से ही फिल्म का बज़ बना हुआ है। दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। अब इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। पहले रिव्यू का मतलब वो लोग जो इसकी सेंसर कॉपी देखते हैं और फिर फिल्म के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी शेयर करते हैं।

आलिया ने किया गजब का काम
ख़ैर ऑलवेज़ बॉलीवुड ने ट्वीट कर फल्म के बारे में जानकारी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, हमने अभी जिगरा की सेंसर कॉपी देखी। ये फिल्म बेहद इमोशनल फिल्म है। आलिया भट्ट ने गज़ब का काम किया है। उन्हें देखना ट्रीट है। इस ट्वीट ने जिगरा का बज़ और बढ़ा दिया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना भी हैं। आलिया इन्हीं को बचाने के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती हैं। इसे मोनिका ओ माय डार्लिंग फेम वासन बाला ने डायरेक्ट किया है।
जिगरा के साथ रिलीज़ होंगी ये फिल्में
हालांकि आलिया की इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑपिश की राह आसान नहीं है। क्योंकि इस दिन तीन और फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। इसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वायरल वीडियो, रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की वेट्टयन और मार्टिन हैं। अब देखना है कि इन फिल्मों के बीच आलिया की जिगरा क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications