क्रिसमस पर आलिया भट्ट और शरवारी वाघ मचाएंगी मारकाट, अल्फा की रिलीज़ डेट हुई अनाउंस

Alia Bhatt starrer Alpha release date announced: यशराज फिल्म्स ने कई यूनिवर्स दर्शकों के सामने इंट्रोड्यूस किए हैं। इसमें धूम से लेकर स्पाय यूनिवर्स भी शामिल हैं। हालांकि अब यशराज अपने स्पाय यूनिवर्स में फीमेल स्पाय भी लॉन्च कर चुका है। इसका नाम अल्फा है।

इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। फीमेल स्पाय यूनिवर्स के अनाउंस होते ही इसके अपडेट्स के लिए दर्शक इंतज़ार करते रहे हैं। अब मेकर्स ने इस पर सबसे बड़ा अपडेट दे दिया है। यशराज फिल्म्स ने अल्फा की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी रिलीज़ किया है।

alia bhatt

क्रिसमस पर रिलीज़ होगी फिल्म
YRF ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, अल्फा क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ होगी। एक्शन पैक्ड हॉलीडे के लिए तैयार हो जाइए। 25 दिसंबर 2025। फिल्म में आलिया और शरवरी फुल फ्लेज्ड एक्शन करती हुई नज़र आएंगी। दोनों ने इसके लिए काफी तैयारी भी है। रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल आलिया अल्फा की कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं। मेकर्स ने अगले साल क्रिसमस की डेट फिक्स कर ली है। क्योंकि अभी तक कोई भी फिल्म इस डेट पर अनाउंस नहीं हुई है। अल्फा को द रेलवे मैन फेम शिव रवैल डायरेक्ट रहे हैं। ये उनका थिएट्रिकल डेब्यू होगा। क्योंकि इससे पहले उनकी सीरीज़ ओटीटी पर रिलीज़ हुई है। साथ ही अल्फा हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज़ होगी।

11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी जिगरा
इसके अलावा आलिया की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए शेड्यूल्ड है। इसमें भी वो थोड़ा एक्शन करती हुई नज़र आएंगी। इसकी झलक हमें फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला है। इसमें वो अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद जाएंगी। फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+