'तब मैं प्यारी बच्ची थी': पहली नजर में रणबीर कपूर को देखते ही शादी का मन बना चुकी थीं आलिया भट्ट

मुंबई, 23 फरवरी: एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। यह फिल्म 25 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के अलावा आलिया अपनी लव लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। माना जा रहा है कि वे दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने अपनी शादी की तारीख को लेकर अहम खुलासा किया है।

आलिया भट्ट बोलीं- तब ही शादी करेंगे जब…

आलिया भट्ट बोलीं- तब ही शादी करेंगे जब…

इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा, जब आप शादी को लेकर पूछते हैं तो सबसे पहली बात ये आपका बिजनेस नहीं है, दूसरी बात, अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें, तो शादी एक मन की स्थिति है लेकिन हम थोड़ी शांति चाहते । हम तय कर चुके हैं, एक रिलेशनशिप में हैं। हमें शादी करनी भी है, लेकिन अब इस सवाल से आगे बढ़ जाओ। इसे जब होना होगी तब हो जाएगी। जब मैं चाहूंगी, रणबीर चाहेगा। शादी होने में समय लगता है।

'रणबीर कपूर को पहली बार स्क्रीन पर देखते ही उनकी दीवानी हो गई थीं'

'रणबीर कपूर को पहली बार स्क्रीन पर देखते ही उनकी दीवानी हो गई थीं'

आलिया ने आगे कहा, 'अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें कि मैं शादी कब करूंगी, तो...मेरे दिमाग में मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुकी हूं। ये भूल जाओ! जब मैंने उन्हें पहली बार पर्दे पर देखा था उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मैं उनसे शादी करना चाहती हूं। वो तब की बात है जब मैं एक प्यारी सी बच्ची थी। ये सब मन की बात है। ये एक सुकून है जो आपके दिमाग में है। दिल में है और आपके रिश्ते में है। मुझे अब इस सवाल से चिढ़ होती है, क्योंकि अब मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती कि मैं शादी कब कर रही हूं।

बताया कब कर रहीं शादी

बताया कब कर रहीं शादी

जब आलिया से पूछा गया कि क्या उन पर शादी करने का कोई दबाव है तो उन्होंने कहा, 'नहीं, कोई दबाव नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, मुझे लगता है कि यह इरिटेटिंग से लेकर स्वीट तक इरिटेटिंग में बदल जाता है क्योंकि मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है कि मैं कब शादी कर रही हूं। क्या मैं आपसे पूछ रहा हूं कि आपकी शादी कब हो रही है? लेकिन कई बार मैं इस सवाल को लेकर थोड़ी स्वीट इसलिए हो जाती हूं, क्योंकि मैं सोचती हूं कि हम पब्लिक पर्सनैलिटीज हैं तो लोगों को यह जानने की उत्सुक्ता होगी कि हम शादी कब कर रहे हैं। मैं बताती हूं, जब भी होगी, हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+