Alia Bhatt का बड़ा खुलासा, रणबीर कपूर एक्ट्रेस को नहीं करने देते ये काम, फैंस ने एक्टर की लगाई लताड़

Ranbir Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर हर इंटरव्यू में अपने पति रणबीर कपूर के बारे में जरूर बात करती हैं। इसके अलावा वह आए दिन सोशल मीडिया पर उनके साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पति के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से रणबीर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपनी शादी की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपना स्किन केयर रूटीन शेयर करते हुए बताया कि उनके पति रणबीर कपूर को पसंद नहीं है कि वो लिपस्टिक लगाएं। जिसकी वजह से अब एक्टर को नेटिजेन्स खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। लोग रणबीर कपूर को दूसरा कबीर सिंह कह रहे हैं।

Alia Bhatt

वीडियो में आलिया भट्ट कहती हैं कि, रणबीर कपूर को उनका लिपस्टिक लगाना बिल्कुल पसंद नहीं है। जिसकी वजह से वह उसे हटाने के लिए कहते हैं। आलिया ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, रणबीर को उनके नेचुरल लिप्स पसंद हैं। जब वो बॉयफ्रेंड थे तब भी लिपस्टिक हटाने को कहते थे।

आलिया भट्ट का यह वीडियो वोग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'मेरा पति, मेरा पति हमेशा एक ही बात. वहीं एक ने लिखा- कंट्रोलिंग हसबैंड रणबीर।' वहीं एक ने लिखा, 'ये हमेशा सबको कंट्रोल करने की कोशिश करता है। उसे अपनी मर्जी का लिपस्टिक तो लगाने दे भाई'।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया। जिसमें एक्ट्रेस के अपोजिट रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इसके अलावा रणबीर कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+