आलिया भट्ट ने बताया अपने लिव इन रिलेशनशिप और प्रेग्नेंसी का सच, बोलीं- लॉकडाउन में रणबीर ने किया ये काम

प्रेग्नेंसी के दौर में आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशनल इवेंट्स पर पहुंच रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए अपने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए।

मुंबई, 23 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिलहाल आलिया भट्ट और उनके रियल लाइफ पति रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के चलन के बीच आलिया और रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को सुपरहिट बनाने के लिए हर जरूर कोशिश कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ साथ अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी और शादीशुदा जिंदगी को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत करती नजर आईं।

 लिव इन रिलेशन पर आलिया ने कही ये बात

लिव इन रिलेशन पर आलिया ने कही ये बात

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म के मेकर्स के साथ मिलकर अपनी मूवी को प्रमोट करने में बिजी चल रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौर में भी आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स पर पहुंच रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए अपने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए।

पार्टनर के साथ सहज होता है रिश्ता

पार्टनर के साथ सहज होता है रिश्ता

आलिया भट्ट से जब लिव इन रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही आसानी से कहा- लिव इन में रहना कोई बुरी बात नहीं है। आप लिव इन में रहते हुए एक-दूसरे के साथ सहज हो सकते हैं। साथ ही शादी से पहले से ही पार्टनर के साथ लिव इन में रहने से कई यादें भी बनती हैं जो बहुत ही अच्छी होती हैं।

शादी से पहले लिव इन में रहते थे आलिया-रणबीर

शादी से पहले लिव इन में रहते थे आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट ने अपने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह और रणबीर कपूर सच में शादी करना चाहते थे इसीलिए दोनों ने शादी से पहले एक साथ रहने की प्लानिंग की थी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी से करीब चार साल पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों लिव इन में भी रहते थे। आखिरकार अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली और अब आलिया अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को इन्जॉय कर रही है।

अप्रैल 2022 में कर ली थी शादी

अप्रैल 2022 में कर ली थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया बहुत पहले से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। हालांकि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के समय दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे। वहीं आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। बाद में उनका बेबी बंप भी नजर आने लगा। लोगों का मानना है कि आलिया पति रणबीर कपूर के साथ लिव इन में रहने के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए दोनों ने जल्दी शादी कर ली और उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने पैरेंट्स बनने की गड न्यूज दी।

एक दूसरे को समझने के लिए लिव इन में रहना जरूरी

एक दूसरे को समझने के लिए लिव इन में रहना जरूरी

आलिया ने लिव इन रिलेशनशिप पर बात करते हए कहा- अगर आप रह सकते हैं, तो क्यों नहीं? आप दोनों एक-दूसरे को समझने लगते हैं। आप अपने रिश्ते में सहज हो जाते हैं। आप बहुत सारी यादें बना सकते हैं, वह भी बिना किसी दवाब या भार के, और शादी करनी है तो क्यों नहीं। शादी समय पर कर लें।

लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ रहने का मौका मिला

लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ रहने का मौका मिला

आलिया ने इंटरव्यू में आगे कहा- हम सच में शादी करने वाले थे तो हमने साथ रहने का प्लान किया था। हालांकि इसके बाद कोरोना आ गया, लेकिन प्लानिंग खत्म नहीं हुई। लॉकडाउन के चलते हमें एक दूसरे के साथ काफी समय बिताने को मिला। हम कम से कम आगे बढ़ रहे थे। हम यही सोच रहे थे कि हम सब ठीक कर लेंगे, सब व्यवस्थित होगा। दरअसल, हमने इसकी योजना ऐसे ही बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+