आलिया भट्ट ने रिपीट किया अपना प्री-वेडिंग सूट, 24500 रुपए में एक्ट्रेस ने खरीदा था ये अनारकली

Alia Bhatt Anarkali Suit: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिलहाल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक प्रमोशनल इवेंट में आलिया भट्ट ने अपने प्री वेडिंग सेरेमनी का सूट रिपीट किया है।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट अपनी अदाओं के साथ-साथ अपने स्टाइलिश फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि आलिया अपने कई आउटफिट्स को कई बार रिपीट करती नजर आती हैं। वह इसे खुलकर एक्सेप्ट भी करती हैं। ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है, जब वह अपनी एक ड्रेस को दोबारा पहने हुए दिखाई दी हैं।

alia bhatt

प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहने हुए सूट में नजर आईं आलिया
हाल ही में आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के स्पेशल ट्रेलर प्रीव्यू इवेंट में पहुंची थीं जहां वह ऑरेंज कलर के कॉटन सिल्क अनारकली सूट में नजर आई थीं। उन्होंने इस सूट के साथ बहुत ही मिनिमल मेकअप कर रखा था। उनके इस अनारकली सूट की नेक के चारों ओर नूडल स्ट्रैप्स और कढ़ाई हो रखी है। आलिया ने अपने इस सूट को भारी कढ़ाई वाले पलाजो और ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर्ड किया था।

आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया नो मेकअप लुक
आलिया भट्ट ने इस इवेंट में अपने बालों को पीछे की ओर पोनीटेल करते हुए बांध रखा था। वह इस फंक्शन में नो-मेकअप लुक के साथ अपनी नैचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। आपको बता दें कि आलिया की इस ड्रेस की खास बात ये थी कि वह अपना ये आउटफिट पहले भी पहन चुकी थीं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

आलिया के सूट की कीमत है 24500 रुपए
आलिया भट्ट ने अपने इस अनारकली सूट को अपनी शादी के एक प्री वेडिंग फंक्शन में पहना था। जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट का ये अनारकली सूट सेट 'देवनागरी' ब्रांड का है, जिसकी कीमत ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर 24,500 रुपए है। लोग आलिया के इस सूट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

79,000 रुपए का मिनी बैग किया था कैरी
इससे पहले गत 7 जुलाई 2023 को आलिया भट्ट ने एक्वा लाइम कलर का ग्रेडिएंट को-ऑर्ड सेट चुना था। उनके इस आउटफिट में एक ढीली सी साटन शर्ट और मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट शामिल थे। उनका लुक मानसून सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। आपको बता दें कि आलिया का वो को-ऑर्ड सेट क्लोथिंग ब्रांड रनवे का है। उनके को-ऑर्ड सेट की कीमत 11,909 रुपए है। आलिया भट्ट ने उस ड्रेस के साथ 79,000 रुपए का मिनी बैग कैरी किया।

28 जुलाई को रिलीज होगी आलिया की फिल्म
वहीं शादी की पहली सालगिरह पर पति रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट को सनैल का लाखों रुपए का स्लिंग बैग गिफ्ट किया था। आलिया भट्ट अपने फैशन को बहुत ही अच्छे तरीके से कैरी करती हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्के साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+