रणबीर-आलिया की शादी की खबरों से टूटा यूट्यूबर निकुंज का दिल, Alia ने कमेंट कर कही ये बात

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन कपल के रिश्तेदार और क्लोज फ्रेंड्स इस बात के संकेत दे रहे हैं कि कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों इस वक्त अपने काम को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो शादी के बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन की भी तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच एक फनी वीडियो पर आलिया भट्ट का रिएक्शन चर्चा में है। वायरल हो रहा ये फनी वीडियो रणवीर और आलिया की शादी से जुड़ा हुआ ही है।

Alia bhatt reacts on youtuber nikunj funny video

फेमस यूट्यूबर निकुंज लोटिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सफेद कुर्ते-पायजामे में हैं और बीच सड़क पर बेसुध भागते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आगे एक कार जा रही है जिसके पीछे एक बोर्ड लगा है। उसमें रणबीर वेड्स आलिया लिखा हुआ है। वीडियो के आखिरी में आलिया संग निकुंज ने अपनी फोटो लगाई है लेकिन अगले ही क्षण उन्हें रणबीर कपूर रिप्लेस कर देते हैं। वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी दुख भरा है।

निकुंज के वीडियो से ये साफ पता चल रहा है कि ये आलिया के उन चाहनेवालों के लिए डेडिकेटेड है जिनका दिल अब आलिया की शादी की खबर से टूटने वाला है तमाम ऐसे फैंस हैं जिनका क्रश आलिया रही हैं। पिछले 10 वर्षों सालों से आलिया लोगों का दिल जीतती आई हैं और अपनी एक्टिंग से भी उन्होंने सभी को इंप्रेस किया है। अब ऐसे में कई सारे फैंस के लिए आलिया और रणबीर की शादी की खबर दिल तोड़ने वाली है।

निकुंज के इस वीडियो पर फैंस रिएक्ट भी कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात तो ये है कि खुद आलिया ने भी इसपर रिएक्ट किया है। निकुंज ने वीडियो के साथ कैप्शन में ब्रोकेन हार्ट शेयर करते हुए लिखा- 17 को मेरा कुछ ऐसा हाल होगा। आलिया ने इसपर लाफिंग इमोजी के के साथ कमेंट करते हुए लिखा- Ded। इसपर कमेंट करते हुए निकुंज ने लिखा- 'अंदर से तो मैं मर ही गया हूं.' फैंस भी निकुंज के मजे लेते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+