20 हजार रुपए का कुर्ता सेट पहन आलिया भट्ट पहुंचीं इवेंट पर, वायरल हो रहा है वीडियो

आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी और आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह प्रेग्नेंसी में अपने फैशन से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर रही हैं।

मुंबई, 3 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताने के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों, परिवार वालों और फैंस को अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी। इसके बाद से लोग उन्हें बधाई देने में जुट गए। फिलहाल आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वह अपनी प्रेग्नेंसी और आउटफिट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह प्रेग्नेंसी में अपने फैशन से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर रही हैं। हाल ही में उन्हें एक बेहद महंगे ड्रेस में स्पॉट किया गया है। इस समय आलिया ढीले और महंगे कपड़ों को कैरी कर रही हैं। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर आलिया ऐसा क्यों कर रही हैं।

शादी के 2 महीने बाद ही आलिया हो गईं प्रेग्नेंट

शादी के 2 महीने बाद ही आलिया हो गईं प्रेग्नेंट

जानकारी के अनुसार कई सालों तक एक्टर रणबीर कपूर को डेट करने के बाद गत 14 अप्रैल 2022 को आलिया ने अचानक ही रणबीर कपूर के साथ शादी कर ली थी। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर करके सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस और सेलेब्स अब बेसब्री से उनके मां बनने का इंतजार कर रहे हैं।

ढीले कुर्ता सेट में आईं नजर

ढीले कुर्ता सेट में आईं नजर

आपको बता दें कि गत 2 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान वह एक ढीले कुर्ता सेट में नजर आईं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। कार से उतरने के बाद वह पैपराजी को पोज देती दिखाई दी थीं। बार बार उनकी कुर्ती से उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा था। आलिया का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

20 हजार का कुर्ता पहन छुपाया बेबी बंप

बॉलीवुडशादी डॉट कॉम की खबर के अनुसार उनकी ये कुर्ता सेट 'मधु मालती' के कलेक्शन से है जिसकी कीमत करीब 20000 रुपए है। दरअसल आजकल आलिया ढीले कपड़े पहन रही है ताकि उनका बेबी बंप हर जगह फ्लॉन्ट न करने लगे। इन ढीले कपड़ों की मदद से आलिया बेबी बंप को छुपाने में सफल हो रही हैं नहीं तो लोगों की नजर उनके बेबी बंप पर ही टिकी रह जातीं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल

इसके पहले, आलिया भट्ट ने गत 1 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया ने ब्लू प्रिंटेड वेलवेट सूट पहना हुआ था। इस सूट में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस आउटफिट के साथ आलिया ने सिल्वर ज्वैलरी को पेयर किया था और बालों को खुला रखते हुए मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। आलिया की यह ड्रेस राजिररमनीक ब्रांड की है और इसकी कीमत 25,800 रुपए के आसपास है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'डार्लिंग्स' भी आगामी 5 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल, आलिया का लेटेस्ट लुक सबको भा रहा है। वह ढीले कपड़ों में न सिर्फ सुंदर लग रही हैं बल्कि अपना बेबी बंप छुपाने में कामयाब भी हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+