फर्स्ड वेडिंग एनिवर्सिरी पर रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, खास अंदाज में किया विश

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक साल हो चुका है। शादी की पहली सालगिरह एक्ट्रेस ने कई अनदेखी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की।

Alia Bhatt

Ranbir-Alia Wedding Anniversary: बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को आज यानी 14 अप्रैल को एक साल हो चुका है। दोनों की आज पहली शादी की सालगिहर है और इस खास मौके पर आलिया ने शादी से लेकर प्रपोज जैसे स्पेशल मोमेंट्स की फोटो शेयर की है।

आलिया ने शेयर की अनदेखी फोटोज
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सालगिरह के मौके पर मां नीतू कपूर समेत कई सितारों ने अब तक फोटो शेयर कर कपल को बधाई दी। वहीं इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने भी फैंस को खास सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने रणबीर संग अपने स्पेशल मोमेंट्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की है।

शादी को हुआ एक साल
पहली तस्वीर की बात करें तो ये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हल्दी सेरेमनी की खास तस्वीरें हैं। फोटो में दोनों स्माइल करते हुए एक दूसरे के बाहों में लिपटे हुए नजर आए। वहीं दूसरी तस्वीर आलिया भट्ट ने वो शेयर की जब रणबीर ने एक्ट्रेस को पहली बार शादी के लिए प्रपोज किया था। इस तस्वीर में रणबीर घुटने पर बैठकर एक्ट्रेस को प्रपोज करते हुए दिखाई दिए।

प्यार लुटाते दिखा कपल
इसके अलावा आलिया भट्ट ने तीसरी ब्लैक-व्हाइट में रणबीर कपूर संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आए। इस तस्वीर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश भी हैं। आलिया और रणबीर की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वायरल हुईं फोटोज
बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र से एक दूसरे के करीब आए। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में सात फेरे लिए थे। कपल की शादी सिर्फ उनके परिवार वाले और दोस्तों के बीच हुई। शादी के 2 महीने बाद एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। 6 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+