Alia Bhatt Baby Pic: आखिर क्यों वायरल हो रही आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीर? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेबी की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या सच्चाई है?
Alia Bhatt Baby Pic Viral: बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को 6 नवंबर को जन्म दिया है। जिसके बाद से कपूर खान में खुशी की लहर है। फैंस अब एक्ट्रेस की बेटी की झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन इस बीच उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या सच्चाई है।

वायरल हुई आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीर
दरअसल, जब से आलिया भट्ट ने फैंस के साथ बेटी को जन्म देने की खुशखबरी शेयर की है। तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन उससे पहले ही इंटरनेट पर बच्ची की कई फर्जी तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी बताया जा रहा है।

वायरल फोटो का क्या है सच?
आलिया की जो तस्वीर बच्ची के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे कुछ यूजर्स मॉर्फ करके आलिया की बेटी बताकर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब तक इंटरनेट में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें अस्पताल में आलिया भट्ट के बगल में एक छोटी सी बच्ची लेटी हुई है।

तस्वीरें को किया गया मॉर्फ
इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रही हैं। वीडियो में अस्पताल में आलिया भट्ट के साथ एक बच्ची को दिखाया गया है। जिसको लेकर बार-बार दावा किया जा रहा है कि वह आलिया भट्ट की बेटी है। लेकिन इन सभी तस्वीरों और वीडियो में बिल्कुल भी यकीन ना करें क्योंकि ये पूरी तरह से फर्जी हैं।

जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी फोटो
सोशल मीडिया पर अब तक आलिया भट्ट और पूरे कपूर खानदान की तरफ से बेटी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की गई है। तो जाहिर है कि, इन सभी तस्वीरों को लेकर किए जा रहे तमाम दावे झूठे हैं। खैर अभी कपूर खानदान इस नन्ही सी बच्ची के वेलकम की तैयारी में जुटा है और जल्द ही वह बच्ची की तस्वीर सार्वजनिक कर सकते हैं।

आलिया भट्ट ने फैंस को दी थी खुशखबरी
आलिया भट्ट के मां बनने की जानकारी सबसे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने दी थी। जिसके बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। आलिया ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था कि 'हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में- हमारा बच्चा है... और वह एक जादुई लड़की है' इसके साथ ही उन्होंने शेर के एक परिवार का स्केच भी शेयर किया था'।












Click it and Unblock the Notifications