फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी आलिया भट्ट, वीडियो में कहा- तू मेरे प्रोटेक्शन में है और मैं तुझे.....

Alia Bhatt Jigra: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आखिरी बार फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आए थे। फिलहाल आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। आलिया की इस नई अपकमिंग फिल्म का नाम 'जिगरा' है। फिल्म मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया है, जिसने आलिया के फैंस को बहुत ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा'
खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर वासन बाला हैं। फिल्म मेकर्स ने जो अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, उसमें आलिया भट्ट एक बैगपैक लटकाए, जमीन की ओर देखती नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कि वो किसी गहरी सोच में हैं। बैकग्राउंड में आलिया की ही आवाज सुनाई दे रही है। आलिया कह रही हैं- देख मुझे, मेरी राखी पहनता है न तू? मेरे प्रोटेक्शन में है तू। तुझे मैं कुछ भी नहीं होने दूंगी... कभी भी।

alia bhatt

फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज
फिल्म का प्रोमो वीडियो देखकर लग रहा है कि 'जिगरा' मूवी की कहानी भाई-बहन की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि एक बहन अपने भाई को सुरक्षित रखने, उसे बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स से की थी और अब वह उसी के साथ मिलकर अपनी फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। ऐसे में आलिया बहुत खुश नजर आ रही हैं।

फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' का अनाउंसमेंट वीडियो ट्विटर (एक्स) पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जिगरा' फिल्म प्रेजेंट कर रही हूं। इसे टैलेंटेड वासन बाला डायरेक्ट करेंगे जबकि धर्मा प्रोडक्शन्स और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस इसे प्रोड्यूस करेंगे। धर्मा प्रोडक्शंस से डेब्यू करने के बाद अब उन्हीं के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने तक, कई मायनों में मेरी जिंदगी एकदम फुल सर्कल हो गई है।

27 सितंबर 2024 में रिलीज होगी ये फिल्म
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'जिगरा' आगामी 27 सितंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल फिलहाल प्रियंका चोपड़ा से डेट न मिल पाने के कारण रुका हुआ है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को इस साल नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+