आलिया भट्ट को रैंप के बीच में ही छोड़ दीपिका पादुकोण को Kiss करने लगे रणवीर सिंह, मां के छुए पैर और फिर......

Ranveer Singh and Deepika Padukone Kiss: इस समय बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म के जरिए ये हॉट जोड़ी अब स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएगी। इसी बीच गत 20 जुलाई को बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में एक ग्रैंड 'ब्राइडल कॉउचर शो' की मेजबानी की थी। यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट था जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शोस्टॉपर के रूप में नजर आए। इस ऑनस्क्रीन कपल ने अपनी शाही रैंप वॉक से शो में धूम मचा दी थी। लेकिन इस इवेंट से एक और खूबसूरत सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस ग्रैंड फैशन इवेंट में रैंप वॉक करते हुए रणवीर सिंह ने गैलरी में बैठीं अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को किस कर लिया था। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कॉउचर शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्यारे पल को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। दीपिका और रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ranveer singh

रैंप वॉक के बीच में ही दीपिका को रणवीर ने किया किस
वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर और इस इवेंट के शोस्टॉपर रणवीर सिंह ने रॉयल एंट्री की थी। वह सफेद शेरवानी के साथ चमकदार फ्लोरल प्रिंटेड जैकेट में बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। रैंप पर चलते समय रणवीर सिंह अचानक बीच में रुक गए और गैलरी में बैठी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के पास जाकर उनके गाल पर प्यार से किस कर लिया।

रणवीर सिंह ने छुए अपने मैं के पैर
इसके बाद रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के पास में बैठीं अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर भी मनीष मल्होत्रा के इस ग्रैंड फैशन शो का मजा लेते नजर आए। लोग रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- जिस तरह से रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रहते हैं, वह मुझे बहुत पसंद आता है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- सबसे तेजतर्रार पति हैं रणवीर सिंह।

आलिया भट्ट के स्टाइल की हुई जमकर तारीफ
वहीं रणवीर सिंह के अलावा इस ग्रैंड इवेंट की शोस्टॉपर आलिया भट्ट भी सिल्वर रंग के लहंगे में बहुत ही स्टाइलिश लग रही थीं। मनीष मल्होत्रा के इस शो में उनके लुक को लोगों ने खूब पसंद किया। हर कोई आलिया की खूबसूरती की तारीफ कर रहा था। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+