Jigra Trailer: भाई को बचाने के लिए हर हद पार करने को तैयार आलिया भट्ट, रिलीज हुआ 'जिगरा' का दमदार ट्रेलर

Jigra trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 3 मिनट एक सेकंड का ट्रेलर देखकर आपको लगेगा कि फिल्म थिएटर में जाकर देखने लायक है।

वासन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया है। ट्रेलर यह दर्शाता है कि एक बहन अपने छोटे भाई की रक्षा के लिए कितनी दूर तक जा सकती है। वो आलिया भट्ट ने साबित कर दिया है। भाई-बहन की ये जोड़ी फैंस को काफा इंप्रेस करने वाली है।

Jigra

"जिगरा" का तीन मिनट और एक सेकंड लंबा ट्रेलर आलिया के किरदार के रात के समय एक फोन कॉल से जागने के साथ शुरू होता है। वह अपने भाई, जो वेदांग रैना द्वारा निभाया गया है, को किसी गंभीर बात के बारे में चेतावनी देते हुए दिखाई देती हैं। जब उसे पता चलता है कि उसका भाई किसी अन्य देश में गिरफ्तार हो गया है, तो आलिया ठान लेती है कि वह खुद उसे बचाने के लिए आगे आएगी। आलिया का किरदार अपने भाई को बचाने के लिए असाधारण प्रयास करने को तैयार है।

ट्रेलर के एक सीन में वह अपने कलाई पर चाकू बांधे हुए यह पूछती है कि क्या एक कैदी को चिकित्सा कारणों से अपने परिवार से मिलने की अनुमति है। यह सीन दर्शाता है कि वह किसी भी कीमत पर अपने भाई को बचाना चाहती है। इस ट्रेलर को देखते वक्त आप एक पल भी स्किप करने का नहीं सोचेंगे। इस किरदार में आलिया भट्ट ने खुद को जिस तरह से साबित किया है उसे देख ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने एकदम सही फैसला लिया।

फिल्म जिगरा के ट्रेलर के मुताबिक वेदांग रैना की स्क्रीन टाइमिंग कम होगी। बावजूद इसके उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की है। बता दें कि, ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता, शालीन भट्ट सोमेन मिश्रा और आलिया भट्ट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिलहाल ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+