बेटी राहा कपूर को एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहतीं आलिया भट्ट, कहा- मेरी बेटी हीरोइन नहीं बल्कि......
Alia Bhatt On Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में आलिया भट्ट मुंबई में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक ग्रैंड 'ब्राइडल कॉउचर शो' में शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करती नजर आईं। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद थे। इस शो में सिल्वर रंग के लहंगे में आलिया भट्ट बहुत ही स्टाइलिश लग रही थीं। लोगों को उनका लुक खूब पसंद आया है। इसी बीच आलिया भट्ट का एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में बात करती नजर आई हैं।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर की मां बनने के बाद इसी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वहीं इन दिनों आलिया अपनी इस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में काफी बिजी चल रही हैं।

बेटी राहा को वैज्ञानिक बनाना चाहती हैं आलिया
ऐसे से ही एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक बनें। आलिया के इस बयान से कई लोग हैरान हो गए हैं क्योंकि देखा जाए तो राहा कपूर के पैरेंट्स यानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के काफी फेमस एक्टर्स हैं। वहीं कई लोगों को आलिया की ये बात काफी पसंद भी आई है।
आलिया ने कहा- काम का स्ट्रेस नहीं होना चाहिए
आलिया भट्ट की मानें तो राहा के पैरेंट्स यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने काम के चलते काफी स्ट्रेस में रहते हैं। ऐसे में वह नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी को भी इस करियर में ऐसा तनाव महसूस हो। हालांकि रणबीर कपूर हमेशा से कहते रहे हैं कि वह और आलिया बेटी राहा के लिए बिल्कुल पैरेंट्स हैं।
आलिया नहीं चाहतीं कि बेटी एक्ट्रेस बने
एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने मीडिया के सामने साफ तौर पर कहा है कि वह अपनी बेटी राहा कपूर को एक्ट्रेस नहीं बल्कि साइंटिस्ट यानी वैज्ञानिक बनते हुए देखना चाहती हैं। उन्होंने वीडियो में कहा- मैं नहीं चाहती कि राहा एक्ट्रेस बने बल्कि उसे साइंटिस्ट बनना चाहिए। आलिया भट्ट का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
रणबीर कपूर ने राहा को लेकर कही ये बात
वहीं इससे पहले एक इवेंट में रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा को लेकर कहा था- मुझे लगता है कि आलिया अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा तनाव में रहती हैं। वह जल्द ही स्ट्रेस ले लेती हैं। इसलिए मुझे थोड़ा शांत रहना पड़ता है। मुझे लगता है कि कभी-कभी आप बच्चों के बारे में थोड़ा ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। तब आप बच्चों को कहने लगते हैं- ये मत करो या वो मत करो, लोगों से मत मिलो।
रणबीर ने कहा- बच्चों के साथ सहज होना जरूरी
रणबीर कपूर ने अपने वीडियो में आगे कहा था- लेकिन मुझे लगता है कि जितना अधिक आप अपने बच्चों के साथ सहज होते हैं, वह भी आपको उतना ज्यादा समझने लगते हैं। बड़े होने के साथ साथ हर बच्चे में बदलाव आता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें बच्चों को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होना चाहिए। इससे भविष्य में बच्चे को नुकसान होगा। इसलिए मैं एक बहुत ही चिल करने वाला पिता हूं।












Click it and Unblock the Notifications