'चेहरा टेढ़ा हो गया है', आलिया भट्ट की कॉस्मेटिक सर्जरी पर भड़के लोग, फिर एक्ट्रेस ने जो किया

Alia Bhatt Botox Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म जिगरा से ज्यादा बोटॉक्स ट्रीटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी मुस्कान को लेकर तरह तरह की टिप्पणी की जा रही है। लोग उनकी इस सर्जरी की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

लोगों की बात सुन भड़कीं आलिया भट्ट
वहीं अब आलिया भट्ट भी इन सब बातों को सुनकर काफी भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और उनका मजाक उड़ाने वाले और आलोचना करने वाले लोगों को फटकार लगाई है।

Alia Bhatt Botox Surgery

कॉस्मेटोलॉजिस्ट ने की आलिया भट्ट की आलोचना
आलिया भट्ट ने गत 25 अक्टूबर 2024 को इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया है जिसमें उस कॉस्मेटोलॉजिस्ट की आलोचना की गई जिसने एक वीडियो में दावा किया था कि आलिया ने एक कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी जो उन पर ही भारी पड़ गई।

लोगों ने कहा- आलिया की टेढ़ी मुस्कान
वहीं इस टिप्पणी के बात आलिया भट्ट काफी भड़क गईं और 'टेढ़ी मुस्कान', 'बोलने के अजीब तरीके' और 'बोटोक्स के गलत इस्तेमाल' के लिए कही गई बातों को हाईलाइट करते हुए इउन्होंने इसे निराधार बताया।

'किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई जजमेंट नहीं'
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है- कॉस्मेटिक करेक्शन या सर्जरी चुनने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई जजमेंट नहीं रखना चाहिए। आपका शरीर, आपकी पसंद है। लेकिन ये किसी के लिए मजाक नहीं बन सकता है। मेरे द्वारा बोटॉक्स का गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने का दावा करने वाले कुछ वीडियो और कई क्लिकबेट आर्टिकल्स के लिए, आपके अनुसार मेरी 'टेढ़ी मुस्कान' और 'बोलने का अजीब तरीका' है।

'आपकी अति आलोचनात्मक और गंदी राय है'
आलिया ने आगे लिखा है- ये एक मानवीय चेहरे के बारे में आपकी अति आलोचनात्मक और गंदी राय है। आप ये दावा कर रहे हैं कि मैं एक तरफ से लकवाग्रस्त हूं? क्या आप मजाक कर रहे हैं? ये गंभीर दावे हैं जिन्हें बिना किसी सबूत और बिना किसी पुष्टि के लापरवाही से पेश किया जा सकता है।

'महिलाओं को वस्तु के रूप में देखा जाता है'
आलिया भट्ट ने नोट में लिखा है- इससे भी बुरी बात ये है कि आप युवा, संवेदनशील दिमागों को प्रभावित कर रहे हैं जो वास्तव में इस बकवास पर विश्वास कर सकते हैं। आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? क्लिकबेट के लिए? ध्यान आकर्षित करने के लिए क्योंकि इसमें से कुछ भी समझ में नहीं आता। आपके ऐसा कहने से महिलाओं को इंटरनेट पर आंका जाता है और वस्तु के रूप में देखा जाता है।

'लोग महिलाओं के शरीर की आलोचना करते हैं'
आलिया ने लिखा- हमारे चेहरे, शरीर, व्यक्तिगत जीवन, यहां तक कि हमारे बंप भी आलोचना के लिए बने हैं क्या। हमें व्यक्तित्व का जश्न मनाना चाहिए, न कि उसे सूक्ष्मदर्शी से तोड़ना चाहिए। इस प्रकार के निर्णय अवास्तविक मानकों को बनाए रखते हैं, जिससे लोगों को ऐसा लगता है कि वे कभी भी पूरे नहीं हैं।

आलिया ने कहा- 'जीओ और जीने दो'
आलिया ने अंत में लिखा है- जीओ और जीने दो का क्या हुआ? हर किसी को अपनी पसंद का अधिकार है। इसके बजाय हम एक-दूसरे को अलग-अलग करने के इतने आदी हो गए हैं कि ये लगभग सामान्य बात हो गई है। इस बीच इंटरनेट द्वारा बनाई गई स्क्रिप्ट के साथ और भी अधिक मनोरंजन का एक और दिन। आपको बता दें, कई कॉस्मेटिक सर्जन सोशल मीडिया पर ये दावे कर रहे हैं कि आलिया भट्ट की कॉस्मेटिक थेरेपी सही नहीं रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+