बेबी राहा को आउटिंग पर लेकर निकले आलिया और रणबीर, सोशल मीडिया पर फोटोज हो रही हैं वायरल

Alia Bhatt Baby Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ घर से बाहर दिखाई दिए। पहली बार बेटी राहा कपूर की झलक लोगों ने देखी।

alia bhatt

Alia Bhatt Baby Raha Kapoor: साल 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने फैंस को दो दो खुशखबरी सुनाई थी। पहली तो उन्होंने अप्रैल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी और उसके बाद गत 6 नवंबर 2022 में वह एक प्यारी सी बेटी की मां भी बनी हैं। आलिया भट्ट ने गत नवंबर 2022 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही पाप रणबीर कपूर और मां आलिया भट्ट काफी बिजी चल रहे हैं। दोनों पैरेंट्स बनने के बाद से बेटी राहा कपूर की परवरिश में लगे हुए हैं। फिलहाल दोनों ने काम से ब्रेक ले रखा है और बेटी को अपना पूरा टाइम दे रहे हैं। इसी बीच नए पैरेंट्स बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बच्ची राहा को वॉक पर ले जाते नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पापा-मम्मी के साथ नजर आईं राहा कपूर

पापा-मम्मी के साथ नजर आईं राहा कपूर

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी के साथ घर से बाहर दिखाई दिए। पहली बार बेटी राहा कपूर की झलक लोगों ने देखी। हालांकि रणबीर ने बेबी राहा का फेस किसी को नहीं दिखाया लेकिन बेटी के जन्म के बाद पहली बार दोनों अपनी बच्ची को लेकर घर से बाहर निकले हैं। आलिया और रणबीर दोनों ने मीडिया से रिक्वेस्ट की है और कहा है कि उनके बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न की जाए।

आलिया-रणबीर बेटी के साथ निकले बाहर

आपको बता दें कि राहा कपूर पहली बार अपनी मां आलिया भट्ट, पिता रणबीर कपूर और मौसी शाहीन भट्ट के साथ आउटिंग पर निकली। देखा जाए तो ये कहा जा सकता है कि राहा की पहली तस्वीर लोगों के सामने आई है लेकिन अब भी उनका चेहरा लोगों को नहीं दिखाया गया है।

राहा को गोद में लिए आलिया की फोटो हुई वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बच्ची राहा कपूर को लेकर आउटिंग पर निकले। उनके साथ आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी नजर आईं। तीनों लोग राहा के साथ सुबह की धूप का मजा लेने के लिए बाहर निकले थे। सभी लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने बेटी राहा को अपने सीने से लगा रखा था। पहले तो राहा को प्रैम में लेकर तीनों चल रहे थे। बाद में आलिया ने उसे अपनी गोद में उठा लिया था।

बेटी के देखभाल कर रहे हैं रणबीर-आलिया

बेटी के देखभाल कर रहे हैं रणबीर-आलिया

आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस समय फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म एनिमल में रणबीर के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। हालांकि रणबीर कपूर काम में व्यस्त होने के बावजूद अपनी पत्नी और बच्ची के साथ पूरा समय बिताते हैं। वह घर पर ही अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करते हैं। वहीं आलिया भट्ट ने काम से कुछ दिनों का ब्रेक लिया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अपने शेड्यूल को बांटने का फैसला किया है ताकि उनमें से एक अपनी बेटी की देखभाल के लिए घर पर मौजूद रह सके। आलिया भी इन दिनों अपनी फिटनेस ट्रेनिंग के लिए घर से बाहर निकल रही हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

रणबीर कपूर जल्द ही 'एनिमल' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी इसी साल रिलीज होगी। आलिया के साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए भी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एकसाथ काम कर सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+