शादी के एक महीने पूरे होने की खुशी में आलिया-रणबीर गए डिनर डेट पर, करण जौहर के रेस्टोरेंट में किया सेलिब्रेट

मुंबई, मई 15। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस कपल ने 14 मई को शादी के एक महीने पूरे होना का जश्न एक डिनर डेट के साथ मनाया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शनिवार को निर्माता-निर्देशक करण जौहर के नए रेस्टोरेंट न्यूमा से बाहर निकलते हुए देखा गया। करण जौहर का यह रेस्टोरेंट साउथ मुंबई में है।

रणबीर और आलिया का आउटफिट

रणबीर और आलिया का आउटफिट

डिनर डेट खत्म होने के बाद जैसे ही आलिया और रणबीर रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो मीडिया ने उन्हें स्पॉट कर लिया। मीडिया कवरेज में आलिया और रणबीर बेहद स्टाइलिश नजर आए। वीडियो में आलिया भट्ट समर परफेक्ट ब्लू फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक कलर की शर्ट और जींस में सिंपल लुक में दिखाई दिए। आलिया ने हल्का सा मेकअप भी लिया हुआ था।

शादी की बाद पहली डेट थी आलिया और रणबीर की

शादी की बाद पहली डेट थी आलिया और रणबीर की

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों आर्टिस्ट के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद आलिया और रणबीर की यह पहली डेट थी।

14 अप्रैल को हुई थी आलिया-रणबीर की शादी

14 अप्रैल को हुई थी आलिया-रणबीर की शादी

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट परिसर में एक गोपनीय समारोह में शादी कर ली थी। इस शादी में परिवार के बहुत करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद से आलिया और रणबीर दोनों अपने-अपने काम पर भी ध्यान दे रहे हैं। यह कपल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में एकसाथ नजर आने वाला है।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Sidharth ने Kiara की वीडियो पर किया कमेंट, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+