रणबीर कपूर से शादी करने से पहले इन 4 लड़कों के साथ था आलिया भट्ट का अफेयर, ऐसे टूटा था रिश्ता

Alia Bhatt Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर की मां बनने के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर से शादी करने के बाद नवंबर 2022 में ही आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था।

पिछले कई सालों से आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। यहां तक कि दोनों के लिव इन में रहने की बात भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के समय से ही दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद अप्रैल 2022 में दोनों ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी कर ली थी और नवंबर में दोनों बेटी के पैरेंट्स भी बन गए। लेकिन क्या आपको पता हैं कि रणबीर कपूर से शादी करने से पहले आलिया का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। आइए आपको बताते हैं आलिया भट्ट के अफेयर्स के बारे में।

alia bhatt

आलिया भट्ट और अली दादरकर
करियर के शुरुआती दौर में आलिया भट्ट का नाम अली दादरकर के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि आलिया भट्ट और अली दादरकर बचपन से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' करते समय भी आलिया भट्ट अपने बचपन के दोस्त अली के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन जैसे ही वह करियर में आगे बढ़ने लगीं तो उन्होंने अली दादरकर से दूरी बना ली। एक समय पर दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

आलिया भट्ट और अरसलान
आलिया भट्ट ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड अरसलान के बारे में लोगों को बताया था। उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा था कि अरसलान उनका पहला बॉयफ्रेंड था जो कि एक ग्राफिक डिजाइनर था। वह अपना ज्यादातर समय जिम में ही बिताता था। वह काफी स्वीट था लेकिन बहुत जिद्दी भी था। आलिया ने कहा था- अरसलान चाहता था कि मैं उसकी तरह रहने की कोशिश करूं। वह मुझे कुर्ती और जीन्स में ही देखना चाहता था। उसे मरे छोटे कपड़े पहनना बिल्कुल पसंद नहीं था। बाद में हम दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुडा़ था। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के रिलीज होने के बाद ही खबर आने लगी थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। दोनों एकसाथ कई जगहों पर स्पॉट किए जाते थे। दोनों ने एकसाथ कई फोटोशूट भी किए हैं। साथ ही दोनों की जोड़ी कई विज्ञापनों में भी नजर आने लगी थी। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं।

आलिया भट्ट और कविन मित्तल
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ ब्रेकअप के बाद अचानक ही आलिया भट्ट का नाम हाइक मैसेंजर के संस्थापक कविन मित्तल के साथ जुड़ने लगा था। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबपति सुनील मित्तल के बेटे कविन मित्तल और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हुई थी। अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी किसी के सामने कोई बात नहीं की थी। हालांकि बाद में इनके ब्रेकअप की भी खबर आई। फिलहाल दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+