'छावा' के औरंगजेब हैं करोड़पति, फिल्मों से गायब रहने वाले अक्षय खन्ना की नेटवर्थ जान खुला रह जाएगा मुंह

Akshaye Khanna Net Worth: अक्षय खन्ना...जिनकी पहली पहचान है कि वो दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान है कि वो एक अच्छे एक्टर हैं। अक्षय पिछले 3 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म छावा की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने औरंगजेब की भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके लुक को खूब सराहा गया।

छावा में अक्षय के लुक को देख पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल है। अक्षय की फिल्म छावा ने 6 दिन में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि छावा के लिए अक्षय ने कितनी फीस ली है। साथ ही इस रिपोर्ट में आपको हम अक्षय की नेटवर्थ भी बताएंगे।

Akshaye Khanna Net Worth

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय खन्ना की नेटवर्थ करीब 167 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास मुंबई, दिल्ली और पुणे में अलग अलग जगह पर प्रॉपर्टी भी हैं। वहीं, उनकी कार के कलेक्शन की बात करें तो इसमें ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा छावा के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए की फीस ली थी। हालांकि इन आंकड़ों की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है।

एक और मीडिया रिपोर्ट की माने तो फिल्म छावा में औरंगजेब के लिए अक्षय खन्ना मैडॉक और मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए छावा की टीम ने पहले अनिल कपूर को संपर्क किया था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया। इसके बाद मेकर्स और अनिल के बीच चीजें ठीक नहीं हुईं। इस वजह से उन्होंने फिर अक्षय खन्ना से संपर्क किया। ख़ैर बात करें छावा की तो इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, विनीत सिंह और आशुतोष राणा अहम रोल में हैं। फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+