‘मैं घिनौनी फिल्म नहीं बनाता...’ आखिर किसकी तरफ था अक्षय कुमार का इशारा?

फिल्म रक्षाबंधन के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने कहा कि, वह घिनौनी फिल्म नहीं बनाते। अब एक्टर के इस बयान से ये समझ पाना मुश्किल है कि आखिर उनका इशारा किसकी तरफ है।

मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के लिए अक्षय कुमार लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले अक्षय़ कुमार ने ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए कि आखिर उनका इशारा किसकी तरफ था।

अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान

अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन की कहानी भाई और उसकी चार बहनों के इर्द गिर्द घुमती है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से भी U सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसका मतलब है कि फैंस इस फिल्म को अपने बच्चों के साथ भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने ये कह दिया कि, वह कभी घिनौनी फिल्म नहीं बनाएंगे। अब अपने इस बयान के बाद से अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए।

'मैं घिनौनी फिल्में नहीं करूंगा'

'मैं घिनौनी फिल्में नहीं करूंगा'

अक्षय कुमार ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं अलग-अलग तरह के कंटेंट में हाथ आजमाना चाहता हूं। मैं किसी भी तरह की छवि नहीं बनाना चाहता। लेकिन मैं एक बात बता दूं कि मैं जो फिल्में करुंगा, वो पारिवारिक मनोरंजन होंगी।' एक्टर ने यह भी विशेष रूप से कहा कि वह घिनौनी फिल्मों से कभी नहीं जुड़ेंगे।

'मेरी फिल्में बिना झिझक देख पाएंगे'

'मेरी फिल्में बिना झिझक देख पाएंगे'

इसके साथ ही अक्षय कुमार से जब पूछा कि वह कैसी फिल्में करना पसंद करते हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं कभी भी घिनौनी फिल्में नहीं करना चाहता। फिल्म चाहे साइको थ्रिलर हो या सोशल ड्रामा, बस आप मेरी फिल्में बिना झिझक अपने परिवार के साथ देख पाएं, मेरी यहीं कोशिश होती है हमेशा'।

इस दिन रिलीज होगी रक्षाबंधन

इस दिन रिलीज होगी रक्षाबंधन

बता दें कि, फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को आनंद राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया था। इसके अलावा 11 अगस्त को ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग

सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन को लगातार बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। अक्षय कुमार और आमिर खान के पुराने बयानों के कारण अब उन्हें फैंस की इस नफरत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद हाल ही में आमिर खान ने दिए एक इंटरव्यू में फैंस से अपील की वह उनकी फिल्म जरूर देखें उसे बॉयकॉट ना करें। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद इसका बॉक्स ऑफिस पर कितना असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+