अक्षय कुमार ने की 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर के अभिनय की तारीफ, कहा- उम्मीद है जल्द...
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। कई अड़चनों और कानूनी बाधाओं को पार कर रिलीज हुई इस फिल्म की सफलता ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है।
मुंबई,13 मार्च। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। कई अड़चनों और कानूनी बाधाओं को पार कर रिलीज हुई इस फिल्म की सफलता ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दो दिन के अंदर फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई कर ली है। अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म में अनुपम खेर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: Russia- Ukraine Conflict: भारत सरकार का बड़ा निर्णय, यूक्रेन का भारतीय दूतावास अस्थाई रूप से हटाया

अक्षय ने की फिल्म और अनुपम खेर की एक्टिंग की तारीफ
1990 के विद्रोह के दौरान कश्मीर से निकाले गए पंडितों की दुर्दशा पर बनी इस फिल्म के संवेदनशील चित्रण के लिए कई फिल्म निर्माताओं और दर्शकों ने इस फिल्म की सराहना की है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी द कश्मीर फाइल्स की सराहना की। फिल्म की सराहना करते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा- उम्मीद है मैं जल्द ही इस फिल्म को देखूंगा।
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली, चिन्मय मांडलेकर, पुनीत इस्सर, प्रकाश बेलावड़ी, अतुल श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की सफलता और फिल्म में अनुपम खेर की एक्टिंग की सराहाना करते हुए अक्षय ने ट्वीट कर कहा, 'द कश्मीर फाइल्स में आपकी एक्टिंग की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है। दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में वापस देखना अद्भुत है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही देखने को मिलेगी। जय अम्बे।'

बॉक्स ऑफिस पर गाड़े सफलता के झंडे
रिलीज वाले दिन ही द कश्मीर फाइल्स 3.55 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही। अब तक फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म अलोचक आने वाले दिनों में अच्छी कमाई की उम्मीद लगा रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा कि फिल्म अच्छी ग्रोथ की ओर बढ़ रही है। फिल्म की स्क्रीन और शो का समय भी बढ़ा दिया गया है। मॉर्निंग शो सुबह 6.30 बजे से शुरू हो गए हैं।

गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा में टैक्स फ्री हुई फिल्म
फिल्म की सफलता और इसकी पृष्ठभूमि को देखते हुए गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का धन्यवाद दिया। द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कड़वी सच्चाई बयां करती है।












Click it and Unblock the Notifications