Russia- Ukraine Conflict: भारत सरकार का बड़ा निर्णय, यूक्रेन का भारतीय दूतावास अस्थाई रूप से हटाया
रूस के आक्रमक हमले को देखते हुए भारत सरकार ने यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को अस्थाई रूप से पड़ोसी देश पोलैंड में स्थापित करने का बड़ा फैसला लिया है।
नई दिल्ली, 13 मार्च। रूस के हमले से यूक्रन में भारी तबाही मची है। यूक्रेन पर रूस का हमला युद्ध (Russia- Ukraine Conflict) के 18वें दिन भी जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल अटैक कर रहा है। यहां भीषण युद्ध में कई इमारतें और रिहायशी इलाकों में घर ध्वस्त हुए हैं। लोग भारी संकट से जूझ रहे हैं। यूक्रेन से अधिकतर भारतीयों को निकाला जा चुका है। ऐसे में रूस के आक्रमक हमले को देखते हुए भारत सरकार ने यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को अस्थाई रूप से पड़ोसी देश पोलैंड में स्थापित करने का बड़ा फैसला लिया है।

यूक्रेन और रूस के बीच हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। लगातार युद्ध (Russia- Ukraine Conflict) के चलते यूक्रेन में स्थिति बदतर होती जा रही है। रूसी सेना के हमले तेज होते जा रहे हैं। युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में अब तक लाखों की संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। ऐसे हालात में अब भारत सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। यूक्रेन में बदतर होते हालात के चलते भारत सरकार ने अपना दूतावास अस्थायी तौर पर हटा लिया है।
यूक्रेन के भारतीय दूतावास का कार्य अब स्थाई तौर पर पोलैंड में शिफ्ट किया जाएगा। इस बात की पुष्टि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से की गई है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, देश के पश्चिमी हिस्सों में हमलों को देखते हुए, यह फैसला लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications