'मैं किसी धर्म को नहीं मानता', OMG 2 टीजर रिलीज होने के बाद वायरल हुआ अक्षय कुमार का विवादित बयान

अक्षय कुमार का धर्म को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे एक बार फिर खिलाड़ी की मुसीबत बढ़ने वाली है।

Akshay Kumar Old Statement: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'ओमएमजी 2' में नजर आएंगे। जिसमें वह महादेव का रोल प्ले करेंगे। कुछ ही देर पहले फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ जो कि सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

मुसीबत में फिर फंसे अक्षय कुमार
सावन के पावन महीने में अक्षय कुमार की फिल्म ओमएमजी 2 का 11 जुलाई को टीजर रिलीज हो गया। जिसमें एक्टर महादेव के रूप में नजर आए। टीजर में एक्टर के इस अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच धर्म को लेकर अक्षय कुमार का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से एक्टर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए।

Akshay kumar

धर्म को लेकर दिया विवादित बयान
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करता हूं. मेरा सिर्फ भारतीय होने में विश्वास है और मेरी फिल्म भी यही दिखाती है. एक भारतीय होने का विचार और पारसी या हिंदू या मुस्लिम होने का विचार, हमने इसे धर्म के आधार पर नहीं देखा है'। फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज के वक्त ये इंटरव्यू दिया था।

इस दिन रिलीज होगी ओएमजी 2
बता दें कि, फिल्म ओमएमजी जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी उसमें अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। वहीं अब इसके सीक्वल में एक्टर महादेव के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिलहाल इस जबरदस्त टीजर के बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+